ልጥፎች

Motivatinal Quotes For Life, Struggle & Hope

हर कहानी की शुरूवात संघर्ष से होगी  रात अंधियारी हो तो क्या भोर तो होगी  समस्याओं का कहर बेशक टूटा है तुमपे  समाधानों की मगर उम्मीद तो होगी  वो गम जिसमें डूबे हो सिर से पाँव तलक अखिर उस गम की एक उम्र तो  होगी  चित्त में है जो बसा है तेरे रातों - दिन सुबहो शाम कभी तो अपने अराध्य से मुलाकात तो होगी  दिल ने कही है तुझसे जो वो बात मान ले मुनाफा ना सही लेकिन तसल्ली तो होगी  मुश्किलों से ही सही अखिर मिलते है रास्ते देर से ही सही मंज़िलों से भेट तो होगी  कोई कितना बदनाम करे हस्ती को तेरी  बादल छठने के बाद फिरसे धूप तो होगी 

आप अपना खयाल रखो, Msg To Old & Responsible Adults, Relatives and friends. Learn To Live For Yourself

चलो आपको आपसे रुबरु कराते है  एक जिम्मेदार इंसान से मिलाते है  जिंदगी की दौड़ में दो पल सुकून में बैठ के  हाल अपना भी पूछ लो खास हो आप अपने लिए   काम, व्यापार, मकान दुकान  कुछ ना साथ जाएगा सब यही रह जाएगा  इसलिए, आप अपना खयाल रखे  खान पान में कमी नहीं, वर्जिश अपनी नित्य करे  एक ही जीवन मिला है बेफिक्र होके इसको जिये  कभी बाप तो कभी भाई, पति, बेटा तो कभी जवाई  निभा लिए सारे किरदार अब अपने लिए  जियो आप  किसी की सास और किसी की माँ, पत्नी, भाभी और बड़ी माँ  देख लिए जीवन के रंग अब जियो जिंदगी अपने ढंग  बहुत हुआ खुश करना सबको देखो बस अब अपने कल को  अपनी पिक्चर के हीरो है आप, इसलिए खुद का करो सम्मान  जो मन आए वो करे हर हाल खुश रहें  साकार करे अपने अरमान.. पार्क और मित्रों से बढ़ाए पहचान  जो कमी रही जिंदगी में उसको भोले और जो पास है उसकी कीमत समझे  आप की खुशी से हमारी खुशी है  बिना आपके आशीर्वाद के जीवन में कमी है  I

वृंदा - मेरी बछिया, Hindi Story Of My Pet Vrinda - The Calf story of love, care and attachment, Animals love

ምስል
वृंदा मिली जब तीन महीने की थी,सफेद रंग और माथे पर श्वेत टिकउला , छोटा कद ओर हिरनी आँखे l इठला के चलती, लगती नखरिली जैसे हो महारानी घर की, लाल रंग की घंटी कंठ में टन टन करती I तीन दिन तक खडी रही डर से डोरी में बंधी रही बस आँखों से आँसू बहें शायद अपनी माँ को ढूँढ रही  खिलाई रोटी हाथों से, चोकर और पशु आहार दिया, माथे में कुमकुम लगा के उसका घर में सत्कार किया  धीरे धीरे हुई पुरानी अब करती है मनमानी सुबह और शाम की रोटी पहले वृंदा को भोग लगानी I है उसमें बच्चों की जान अपने घर की वही है शान नित्य नियम पाँव छूना उसके करते है जीना आसान  आभास उसको हो जाता है जब कान खड़े हो जाते है, पड़ोसी के घर हुई चोरी तब वृंदा की घंटी सुन... चोर भी भाग जाते है I तीन साल की हुई है अब सुन्दर गईया लगती है एक बार जो देखे उसको दिल से तारीफ निकलती है  पिछले माह खुल गई थी खूँटे से , ना जाने कहां निकल गई ...ढूँढ रहा था पूरा घर उसको फिर भी वृंदा नहीं मिली  थक हार कर बैठ गए सोचा शायद खो गई वो पूछा गाँव के चरवाहों से लेकिन किसी को नहीं दिखी वो  दिखलाई उसकी तस्वीरें एक बोला शायद दे...

चाँद का सफर, hindi poem on life, चाँद रात का साथी

ምስል
  फुर्सत में बैठे है आपने चाँद के साथ   हो रही है बातें शाम ढ़लने के बाद  देर से आया है दोस्त बादलों में छुपा नहीं  दिखा दी अपनी सूरत बहुत इंतजार के बाद  सोचा शिकवा करे पर दलीलें है बेकार बात  अखिर  शिकायत मुझसे यार ने की अर्से बाद  कह दिया इतने दिन राह तो हमने तकि आता रहा रोज फुर्सत तुम्हें आज मिली  मासूमियत इतनी  के चेहरे पे हसी खिली  क्या कहते जिंदगी रेत सी फिसल गई  किस्मत से बैठे है पहलू में तेरे.. कर्मों के जाल में जिंदगी उलझी रही  आईना था सामने सूरत बदली अपनी लगी  किस्मत को ग्रहण ने ऐसे छला है  कहने को पूरा आसमान है गर  चाँद का सफर तन्हा ही रहा है ll

राधे संग कान्हा का प्रेम, श्रीं राधे कृष्णा बाल रूप प्रसंग, श्री कृष्णा नटखट राधा अलबेली

ምስል
कान्हा जाओ मैं तुमसे रूठी, हर बात तेरी होती झूठी  खाई थी कसम ना तोड़ेंगे  मटकी गागर देख गुलेरी छूटी  चीर छुपाये नदिया के तीरे ओढ़नि लहराए कदंब के नीचे  बाट देखेंगी मैया ना रोको कन्हैया दूंगी तोहे माखन मिस्री  नंद के लाल ना कर बरजोरी बहुत हुई तोरी आंख  मिचौनि दाऊ अब आपहु कुछ बोलो गोधूलि हुई मोरी नंदिनी फेरों  सुदामा तुम तो सखा हो प्यारे बोलो कान्हा काहे  इतराए  सब सखियाँ भी दे है उलाहना नटखट कन्हैया का रोज सताना  मैया से कहूँगी मैं तेरी कन्हैया ना भेजो ग्वालों संग कृष्ण को मैया  काली गईया का दुध रोज कान्हा पियत है बछवां भी उसका मुंह लखत है  रिसीया गए कान्हा कहन लगे राधा ,  हसी ठिठोली और कठबैठी... बहुत हुई अब मोरी चुगली  ना बोलूंगा राधे, तोड़ दयी जा प्रीत पुरानी  तड़पे जाल में खग और मछली बिन जल के  तड़प रही राधिका मोहन बिन ऐसे  बाट देखत पथरा गई अंखियआ नैनो से कजरा बह गया रसिया  काहे कछू कहो तोसे मोहन मैंने,  सुनकर दो आखर बिसरा गए सब प्रीतिया  तोहे देखन खातिर पनघट पर जाऊँ, सुबहो,...

ना रहो आश्रित किसी पर अपनी खुशी के लिए , आजकल के रिश्ते, Truth Of Joint Family

जबरदस्ती के रिश्ते ऐसे जुड़े है  दरारे है दरमियाँ फिर भी टिके है  कहने को अल्फाज़ नहीं है  गैरों से कुछ क्रम नहीं है  रहते है एक छत के नीचे  फिर भी कोई बात नहीं है  औपचारिकताएं ही शेष है  रिश्ते अब ना विशेष है  मान सम्मान खत्म हुआ  अपना घर जैसे परदेस है  अब ना अपने ना अपनापन  बस मैं  खुश और मेरा जीवन  अब रिश्तों की तरकार नहीं  बंध के रहना रिश्ते में प्यार नहीं  रिश्तेदार है ये, ना होंगे खुशी  ना मानेगा एहसान कोई  अच्छा करके भी जो बुरा कहेगा  ऐसा रिश्तेदार हर घर में मिलेगा  आपका जीवन है आपके लिए जियो इसे अपनी खुशी के लिए  जो रहा दुख में संग रहेगा सुख में  ना रहो आश्रित किसे पे  अपनी खुशी के लिए 

One Religion One Nation The Hindustan जय हिन्दुत्व जय हिंद जय भारत

ምስል
  ******************************************* मानसिकता है कुछ लोगों की सही को गलत ठहराने की  समाज के ठेकेदार बने हुए और जरूरत है प्रौढ शिक्षा की  अल्प ज्ञान और छोटी सोच रोक रही तरक्की की गति  गाँव कस्बे और छोटे शहर कह दे रहे कुछ भी कहीं  कभी उठ रहे सरकार पे सवाल  तो कभी धर्म बोल  रहे  जाती वाद और मंदिर मस्जिद पर मुद्दा रोज उग्र  रहे  आखिर क्यूँ नहीं सोच रहे सब एकजुट हो कर, भारत बढ़े  बाट दोगे जब एक दूजे को फिर कहा एकता में बल रहे  लड रहे सभी देश  में नुकसान अपना कर रहे  एक गुजारिश जनता से  के  हम सब ना आपस में लड़े  खून है सबका हिन्दुस्तानी जिसने कोई ना जात पहचानी  पहचाने अपनी ताकत को आपस में मिलकर रहे  फ़ूट डालो शासन करने की नीति से दूर रहे  हम एक थे एक रहेंगे हिन्दुस्तान गर्व करे  नहीं बटे थे नहीं बटेंगे  ये बात याद रहे  जय हिन्दुत्व  जय हिंद  जय भारत 

Women care , ग्रहणी , Respect and care for women

ምስል
********************************************* सजा रही जो सारे घर को  मान सबका बढ़ा रही हर कदम पे रुक के सोच रही क्या मेरी भी किसी को  फ़िक्र है पड़ी 

महादेव, शिव होली

ምስል
 

Life Of Alcohol Addict, Bad habbits of alcohol , Drawback of drinking

बोतल में खुद को कैद कर लिया  और अपने दुखों को बढ़ा लिया  भूल जाते सारे दर्द हम.. पर  दो घूंट पीके जख्म ताजा कर लिया  सब सही और मैं गलत  इस बात पे खुदको राजी कर लिया  सुबह का भूला ग़र शाम आए  इस कहावत को अपना गुलाम कर लिया  . मान लेते हैं अपनी गलती  रात गई और बात गई इस बात को अपना  तकिया कलाम कर लिया   यार भी है और प्यार भी है  मेरा सच्चा दिलदार भी है  छूट गए है सारे साथी  पर इसकी यारी बाकी है  डूब गया हूं इसमे इतना  कुछ खोने का गम नहीं  बस कोई पहुचा दो घर  मुझको अब कुछ याद नहीं  

Poetry on Trust, विस्वास, प्रभु कृपा #मेरे भोलेनाथ

ምስል
********************** ये दिया विश्वास का है  मन्दिर में जलती लॉ का हैं  गुग्गल की खुशबू में  आरती की आस्था का है  पुजारी की पूजा में  फूल माला प्रसाद का है  शंख की ध्वनि में  फैली हुई गूंज का है  पूरे जगत को चला रही  उस शक्ति का है  हम सबके भीतर बसे अपने इष्ट का है ये दिया विश्वास का है  l l 

लोहे का दिल, ज़ख्म, Sad Poetry

ምስል
ये दिल है लोहे का इसमें ज़ख्म ही मिलेगे तुम पहले नहीं हो धोखेबाज और भी मिलेंगे  वाकिफ है तुम्हारी चालबाजी से  देखना है अभी और कितने नजरो से गिरेंगे   

शतरंज की महाभारत, Selfish Relarions,

अपने ही अपनों से दूर हो गए  बंटवारा करने को मंजूर हो गए  स्वार्थ से जुड़े रिश्ते,  स्वार्थ सिद्ध होते ही  नजरों से दूर हो गए  शतरंज की चालों ने महाभारत करा दी  द्वेष और क्रोध ने बुद्धि भ्रष्ट करा दी  शकुनी की कूटनीति ने मिट्टी लाल करा दी  पितामह की चुप्पी ने शैय्या बिछा दी  नेत्रहीन राजा के फैसले ने अनीति करा दी  अपमानित कुल वधु ने प्रतिज्ञा ले ली  आपसी रंजिश, जिद और बदले की भावना ने  हस्तिनापुर की हस्ती मिटा दी  l l  

महा शिवरात्रि की हार्दिक बधाई

ምስል

जय भोलेनाथ, महादेव प्रभु, शिवरात्रि, मेरे महादेव प्रभु

ምስል
********************************************* मेरे सवालों के जवाब तेरे पास है  जख्म के मरहम तेरे पास है  ढूँढ रहा हू तुझको नश्वर संसार में  डेरा प्रभु तेरा कैलाश वास है  चाहूं  नहीं कुछ तुमसे इष्ट मेरे  बस भगवन आपसे ..... मिलने की आस है 

जन्मदिन मुबारक हो बेटा , जन्मदिन की बधाई, Happy birthday Wishes For Daughter,

ምስል
************************************************** जन्मदिन की तुमको ढेरों बधाई  मिले लड्डू टॉफी ओर खूब मिठाई  इश्वर से बस ये दुआ है हमारी  मिले तुमको जीवन की खुशिया सारी  रहो हरदम हस्ती मुस्कुराती जिंदगी में हमेशा जीत हो तुम्हारी  परियों सी लगती हो नाजुक सी गुड़िया  चहचहाती हो घर में जैसे हो चिड़िया  मिली खुशी इतनी गोद में जबसे आयी  बिटिया के रूप में सहेली है पायी  पनफो फूलों मेहको कमल बेला जैसी  कीर्ति मिले नभ की ऊँचाइयाँ जैसी  एक माँ की प्रार्थना है लाडॉ इतनी  खुशियो से भरी रहे दुनिया तुम्हारी  पूरी हो हर मनोकामनाएं हमेशा  ईश्वर करे तुमपे कृपा हमेशा l l

Gudmorning Wishes, सुबह की चाय का इंतजार ,Morning Sun

ምስል
जैसे नन्ही कलियों को इंतजार है उगते सूरज का  वैसे ही हमको इंतजार है आपके आने का 🎊🎉

"ॐ शं शनैश्वराय नमः।। " ,जय शनिदेव, न कोई छोटा न बड़ा है, हर कोई पंक्ति में खड़ा है, शनिदेव की अदालत में हर कोई कटघड़े में खड़ा है

ምስል
  जय शनिदेव " ॐ शं शनैश्वराय नमः।। "  नीलांजन समाभांस रविपुत्रं यमाग्रजमं  l छायामार्तंडसंम्भूतं तं नमामि शनेश्वरम l। **************************************************************** नील वर्ण और छोटा कंठ टेढ़ी दृष्टि भुकटी विकराल  नेत्र लाल और धीमी चाल  एकांत प्रिये और धैर्यवान   वैराग्य पसंद और कर्म प्रधान विस्तृत पथ पे चलनेवाला पिंगल , कृष्णा छयानन्दन  शानिवार है वार इनका पुष्यआ ,अनुराधा  और उत्तरा भाद्रपदा नक्षत्र इनका मकर और कुम्भ के राशि स्वामी  श्री कृष्णा प्रभु के भक्त है रुद्रान्तका  टेढ़ी चाल को सीधी करदे और सीधी को टेढ़ी  वक्र दृष्टि गर पड गयी प्रभु की तो खुली किताब जातक की दशा इनकी अतयंत कष्ट दायक ढैया हो या साढ़े साती  तपा के तुझको सोना करदे  जीने का उदेशय बता दे  देश विदेश की सैर करादे पल में सोना पीतल बना दे  बीमारी वैधा जान न पाए  ऐसा रोग लगा दे l l न कोई छोटा न बड़ा है,  हर कोई पंक्ति में खड़ा है  शनिदेव की अदालत में   हर एक   कटघड़े में खड़ा  है...

चंचल मन की चंचलता, राधा कृष्ण की बाट दिखा दे , Imaginations Of Person Vast than Universe

चंचल मन की चंचलता  पल में पहुचादे कलकत्ता  आँखों को दर्पण दिखला दे  बीते कलसे फिर मिलवा दे  प्रीत ऐसी  खुद को बिसरा दे  सन्यासी स हाल बना दे  पोंछे कोई जो आंसू उसके  निर्मोही संग  प्रीत बता दे  एक एक पल की गिनती में  राधा कृष्ण की बाट दिखा दे  चंचल मन की चंचलता तो  कभी हंसे और कभी  रुला दे  चाँद की  मासूमियत लिए  हर छड़ अपनी कलायें दिखाए दे  प्रेम को अपने नित दिन संजो के  चकोर को  अपने  चाँद से मिला दे  हिरानी को कस्तूरी दे  दे  उसकी जिज्ञासा भुलावा दे  मृगतृष्णा को भी झुठला  के  गोपियों संग रास रचा दे  चंचल मन की चंचला तो  आकाश मे भी गंगा बहा दे  हवा से तेज बुद्धि से तीव्र  मन की गति महादेव से मिला दे l l

बस तू शुरुवात कर , Motivatinal Poetry For Students Preparing For Higher Exams Or Competitions, प्रेरणादायक कविता, Inspirational Quotes for School & Collage Students

ምስል
भटक गया जो मार्ग से वो बीच में ही रह गया  ये बात सत्य है जो सह गया वो लह गया  भीड़ है बहुत यहां जीतने की होड़ है  तू सिर्फ आगे बढ़ता चल रुकावटें हर मोड़ है  फिक्र कुछ किए बिना जिक्र न किसी से कर  मोह माया के जाल से खुद को आजाद कर   नजर बचा के सबसे चल हर टोक एक रोक है   रुक गया अभी तो आगे ना कोई  छोर है  मूंद ले तू अपनी आंखें,  ज्ञान चक्षु खोल दे प्रयास कर प्रयास कर तू लक्ष्य अपना भेद ले  हार है क्या!  ये बस एक शब्द है  जितनी है तुझको बाज़ी वही तो संघर्ष है  कर्म ही तो पूजा है कर्म कर बस कर्म कर  जीतना है तुझको ही बस तू शुरुवात कर