तेरी आँखों की नमी मेरी आँखों में है Poetry On Love &Trust हर शाम ढलते सूरज के इंतज़ार में है राह देखता है कोई इस विश्वास में है
तेरी आँखों की नमी मेरी आँखों में है
अनकहे अल्फ़ाज़ तेरे मेरे ज़हन में है
बालो से गिरा फूल अब भी किताबो में है
माफ कीजिए कहते हुए अल्फ़ाज़ खयालो में है
हर शाम ढलते सूरज के इंतज़ार में है
राह देखता है कोई इस विश्वास में है
हाथ उठते है जिसके दुआ मंगाने के लिए
उन लकीरों में मेरा नाम तो है
कसमें खाई थी साथ रहने की कभी
बेशक उन कसमों पे ऐतबार तो है
कहने को तो ज़िन्दगी अकेले गुजार दी
सजाने को तेरी यादो का गुलिस्तांन तो है
लेके चले है अपने खव्बो का आस्मां
साथ देने के लिए ये चाँद तारे तो है
कह दिया है हाले दिल चुपके से कान में
सुन ने के लिए पूरी कायनात तो है

አስተያየቶች
አስተያየት ይለጥፉ
Comments