बस तू शुरुवात कर , Motivatinal Poetry For Students Preparing For Higher Exams Or Competitions, प्रेरणादायक कविता, Inspirational Quotes for School & Collage Students




भटक गया जो मार्ग से वो बीच में ही रह गया 
ये बात सत्य है जो सह गया वो लह गया 

भीड़ है बहुत यहां जीतने की होड़ है 
तू सिर्फ आगे बढ़ता चल रुकावटें हर मोड़ है 

फिक्र कुछ किए बिना जिक्र न किसी से कर 

मोह माया के जाल से खुद को आजाद कर 


 नजर बचा के सबसे चल हर टोक एक रोक है 
 रुक गया अभी तो आगे ना कोई  छोर है 

मूंद ले तू अपनी आंखें,  ज्ञान चक्षु खोल दे
प्रयास कर प्रयास कर तू लक्ष्य अपना भेद ले 

हार है क्या!  ये बस एक शब्द है 
जितनी है तुझको बाज़ी वही तो संघर्ष है 

कर्म ही तो पूजा है कर्म कर बस कर्म कर 
जीतना है तुझको ही बस तू शुरुवात कर 





 




टिप्पणियाँ

Popular One's