आप अपना खयाल रखो, Msg To Old & Responsible Adults, Relatives and friends. Learn To Live For Yourself
चलो आपको आपसे रुबरु कराते है एक जिम्मेदार इंसान से मिलाते है जिंदगी की दौड़ में दो पल सुकून में बैठ के हाल अपना भी पूछ लो खास हो आप अपने लिए काम, व्यापार, मकान दुकान कुछ ना साथ जाएगा सब यही रह जाएगा इसलिए, आप अपना खयाल रखे खान पान में कमी नहीं, वर्जिश अपनी नित्य करे एक ही जीवन मिला है बेफिक्र होके इसको जिये कभी बाप तो कभी भाई, पति, बेटा तो कभी जवाई निभा लिए सारे किरदार अब अपने लिए जियो आप किसी की सास और किसी की माँ, पत्नी, भाभी और बड़ी माँ देख लिए जीवन के रंग अब जियो जिंदगी अपने ढंग बहुत हुआ खुश करना सबको देखो बस अब अपने कल को अपनी पिक्चर के हीरो है आप, इसलिए खुद का करो सम्मान जो मन आए वो करे हर हाल खुश रहें साकार करे अपने अरमान.. पार्क और मित्रों से बढ़ाए पहचान जो कमी रही जिंदगी में उसको भोले और जो पास है उसकी कीमत समझे आप की खुशी से हमारी खुशी है बिना आपके आशीर्वाद के जीवन में कमी है I