आप अपना ख्याल रखो - एक संदेश अपनों के नाम | Vinita Mishra

सुबह की धूप पहाड़ों के बीच एक संदेश आप अपना खयाल रखे by Vinita Mishra 

चलो आपको आपसे रुबरु कराते है 

एक जिम्मेदार इंसान से मिलाते है 

जिंदगी की दौड़ में दो पल सुकून में बैठ के 

हाल अपना भी पूछ लो खास हो आप अपने लिए 

 काम, व्यापार, मकान दुकान 

कुछ ना साथ जाएगा सब यही रह जाएगा 

इसलिए, आप अपना खयाल रखे 

खान पान में कमी नहीं, वर्जिश अपनी नित्य करे 

एक ही जीवन मिला है बेफिक्र होके इसको जिये 

कभी बाप तो कभी भाई, पति, बेटा तो कभी जवाई 

निभा लिए सारे किरदार अब अपने लिए  जियो आप 

किसी की सास और किसी की माँ, पत्नी, भाभी और बड़ी माँ 

देख लिए जीवन के रंग अब जियो जिंदगी अपने ढंग 

बहुत हुआ खुश करना सबको देखो बस अब अपने कल को 

अपनी पिक्चर के हीरो है आप, इसलिए खुद का करो सम्मान 

जो मन आए वो करे हर हाल खुश रहें 

साकार करे अपने अरमान.. पार्क और मित्रों से बढ़ाए पहचान 

जो कमी रही जिंदगी में उसको भूले और जो पास है उसकी कीमत समझे 

आप की खुशी से हमारी खुशी है  बिना आपके आशीर्वाद के जीवन में कमी है  I










टिप्पणियाँ

Popular One's