ልጥፎች

पर्बतो की दोस्ती है दरख्तों से # Nature'Love # गले लगा लू आज़ादी #श्रृंगार हुआ धरती का चमक रही बनके हरियाली #आज़ादी

ምስል
इन ऊंचे पर्बतो की दोस्ती है दरख्तों से मिल रहे है गले अपने अपनों से  समायी है पेड़ो की जड़े पर्बतो में  इस तरह कुम्हार गूंधता है मिटटी को पानी में जिस तरह  ज़मीन पे बिखरे पड़े है पत्ते फैले है  गेसू की  की तरह    पर्वतीय ज़मीन लग रही धानी चुनर की तरह  बरस रहे है सावन बनके काले मेघा सितारों की तरह  इंद्रधनुष के रंग है बिखरे लग रहा सब नया नया श्रृंगार हुआ है धरती का चमक रही बनके हरियाली परबत खड़े  साथ साथ करते उनकी है रखवाली चिड़िया पक्षी चहक रहे है झूम रही है डाली डाली मन मेरा हो गया है उपवन देख मयूर की अठखेली जी करता पंख फैला के छू लू नभ की लाली  वनफूल बन मेहकु मैं भी गले लगा लू वादी वादी 

केतु : मुक्ति, प्यास, जिज्ञासा, सबकुछ और कुछनही #अपना ध्वजा फहराने वाला #देने वाला (केतु ) गृह #आध्यात्मिक गृह #Ketu

पलाश पुष्प शंका सम थार का ग्रह मस्तकम रौद्रंम रौद्रात्मकंम गौरंम,  तं केतुम प्रणमाम्यहम अष्टभुजाय  विदमहे सूलहस्ताय धीमहि तन्नो केतु प्रचोदयात।।  केतु : मुक्ति, प्यास, जिज्ञासा, सबकुछ और कुछनही ।।  आज़ादी का बादल हो या खयालो का धुआँ मौजूदगी है हर जगह पर ध्यान है कहा ? देने वाला (केतु ) गृह है जो , आध्यात्मिक गृह है वो अपना ध्वजा फहराने वाला देश विदेश घूमनेवाला  आंखों से जो देख न पाए ,  लालच अभिमान कभी न भाए सेवा भाव, ईश्वरीय भक्ति अध्यात्म जिसको अत्यंत भाए जड़ से जो है जुड़ा हुआ,  प्रकृति में समां हुआ  कुलदेवता और पित्तरो का आशीर्वाद लिया हुआ  जो अंतर्मन में झाँक न पाया,  चैन उसको कहीं न आया ज्ञात हुआ जब खुद का उसको तभी वो ज्ञानी कहलाया  घाट घाट का पानी पीला दे , पल में बुद्धि भ्रष्ट करादे क्रोध इतना प्रचंड के उम्र भर का पछतावा करादे देने पे आये तो सर्वस्व दे , नियत देख बरक्कत दे  सहज सरल मानव को  - केतु मुक्ति का मार्ग दे  छल कपट और द्वेष से दूर ,निश्छल ,निष्पक्ष और प्रेम भरपूर  प्रभु जिसके चित में बसे केतु महराज उ...

करवाचौथ # Karwachauth # हारियाली तीज # श्रृंगार

ምስል
इत्र सी मेह्कुं हीरे सी दमकु तेरा ख्याल आये तो कुछ और निखर लू  आंखों में चमके मेरे ख्वाब सारे  लबो पे रहते है गीत  प्यारे  मेहँदी तेरे नाम की   हाथो में  रचालू  तेरा ख्याल आये तो कुछ और निखर लू  माथे पे चमके  तेरे नाम के सितारे  मंगिया में लगाके  सेन्हूरावा हमारे  परिणय हुआ तुम संग पिया रिश्ता जन्म का  ईश्वर की कृपा रहे तुमपे हमेशा  रखु करवाचौथ का व्रत मैं हमेशा।। 

खुश रहो और सबको खुश रहने दो # ईश्वर का आश्रय है #सृष्टि की हरेक रचना का आभार

ምስል
घर में आज अकेली थी कविता ही लिखने बैठी थी देख लिया जब इसको मैंने ये खिड़की में  दुप्की थी न जाने कितना संयम है घंटो तक ना हिलती है एकटक है देख रही एकाग्रता इसकी गहरी है तय माँ लक्ष्मी का घर पे आना अगर लक्ष्मी पूजन के दिन  छुछुंदर या छिपकली का  घर में  दिख जाना   है शुभ है इनका दीवाली  के दिन आना  माँ लक्ष्मी की कृपा को पाना  माना घर अंगना है सबका पर पालतू पशु , पक्षी और जीव जंतु इनका भी यही ठिकाना है करते ये भी देखभाल इनका भी घर में  आना जाना है  ईश्वर का आश्रय है अगर तुम्हे  तो इनको भी आश्रय दो सृष्टि की हरेक रचना का  आभार व्यक्त किया करो  एक कौर चावल चिड़िया को एक रोटी सड़क की गइया को कभी पानी किसी प्यासे को मीठे बोल ठेलेवालों को दिल अपना यारो बड़ा करो खुश रहो और सबको खुश रहने दो !!

वो सीता पे ऊँगली उठाने लगे # Ramayan # Society & Its Impact #RamSita #Ram Ki Lilla

ምስል
      मेरे अपने मुझको परखने लगे  खुद अपना परिचय देने लगे  सबित ना कर सके मुझको जब  मेरे चारित्र पे ऊँगली उठाने लगे  तमाशा देखना है आदत जिनकी  वो किरदार मुझे समझने लगे  जात पात और ऊंच नीच  मुझे धरम अधर्म सिखलाने  लगे  कल्पनाएं उनकी अपनी है पर दूसरों पे तोहमत लगाने लगे  मुखोटा उतरा नहीं जिनका कभी  वो दर्पण मुझे दिखलाने  लगे  मतिमंद और आडम्बरी किचड़े में जो धसे हुए  राम के लायक नहीं है सिय  मुझे पवित्र से पतित बनाने लगे  तिलक लागा और टिका कर  मनघडंत कथा सुनाने  लगे  जिनके अपने करम है काले वो वैदेही पे ऊँगली उठाने लगे  मर्यादा पुरुषोत्तम राम सही  सीता को धारती में समाना था  समाज की कुरीतियुओं  से  कितना मुश्किल बच पाना था  आज भी दे रही अग्निपरीक्षा  कैसा ये दोष है  सतयुग हो चाहे कलयुग  औरत में ही खोट है ये फैसला करने वाला  आखिर समाज कौन  है ....?

धरती माँ तेरे तेरे चरणों में स्वर्ग मिले # प्रकृति की देन #Nature Is The Real Treasure # Nature Is The Source Of Our Life Protect & Preserve It

ምስል
खूबसूरत दृश्य जो मैंने  देखा वो है प्रकृति की देन बड़ी  और  लगाओ पेड ,वनस्पतियां  जिनकी  है हमको  जरुरत बड़ी  अपनी धारती से मिलता  फसल , फूल ,फल का चांदी सोना  क्यों न इनका संचय करे हम  और ख़तम करे पेड़ो  का कटना  हरियाली में जीवन है  इनसान तो क्या ! पशु पक्षी भी आभारी है  पहाड़, नदिया, पेड़ और जंगल  ईश्वर का ही रूप है देते हमको जल ,जीवन जो उनका रखवाला कौन है ? जागरूक हो और आगे बढ़ो प्राकृतिक सुंदरता न नष्ट करो  पुजनिया है धरती अपनी  इसको अपने सर माथे रखो  मिटे अपनी थकान सारी आंखों को आराम मिले सुन सकू जहाँ मैं अपने दिल की  धरती माँ  तेरे तेरे चरणों में स्वर्ग मिले । । 

Jai siya Raam

ምስል
 

किस्मत # Luck #Gratitude

ምስል
कुछ ऐसे  किस्मत आज़मायी है  के बुराई में भलाई है हर ठोकरे है सबक हर बेज़्ज़ती भुलाई है  किस्मत के फैसलों पे हामी है बाकि तो बातें बेमानी है जो मुक़द्दर रहा वो मिल गया  नीली छतरी वाले की मेहरबानी है 

आपको सुप्रभात # सुप्रभात #Good Morning Quotes #सुविचार

ምስል
  ***************************************** तुझसे ज़ादा तेरा ख्याल रखते है  तेरा ज़िक्र नहीं फ़िक्र करते है नज़र न लगे तुझको ये सोचकर  काले धागे पे सब्र रखते है  बस हम कहते नहीं  लोग कह देते है ।। 

है प्रभु तेरी ये कैसी माया # Jai Bhole Shankar #ॐ नमः: पार्वती पतये, हर हर महादेव।।

ምስል
है प्रभु तेरी ये कैसी माया जानके तूने सब खेल रचाया साथ रहके मेरे मुझे दर दर भटकाया दिया ज्ञान तूने था अज्ञानी मैं तो ली ऐसी परीक्षा के जीना सिखाया रहा ऊँगली थामे तू मेरी हमेशा मैं अभागा ऐसा जो समझ न पाया तेरे दिए सुख है तेरे दिए दुःख है है काया भी तेरी मैं क्यू अभिमाया न जानू कुछ मैं सब तुझको पता है तेरे फैसलों में प्रभु मेरा भला है  मेरे लिए भगवन दुःख में है सुख ढूंढा  की ऐसी कृपा के दर्द भी मुझको भूला तेरा किया हरदम प्रभु होता सही है तू साथ रहता है मेरे मेरे पर दिखता नहीं है 

Jai Bhoolenath #Karuna Karo Kasht Haro

ምስል
 

जहाँ कोई नहीं वहां तू है प्रभु # ShivBhakti # Shiv Shakti

ምስል
जहाँ  कोई नहीं वहां  तू है प्रभु हम सब में है जो जल रही वो तेरी ही तो लौ है प्रभु क्या बोलू कुछ कह न सकु तुम तो शब्दों की श्रृंखला हो प्रभु  उठते बैठते सोते  जागते लब पे रहता तेरा नाम प्रभु तेरा कोई स्वरुप नहीं  फिर भी ख्याल आ जाता है बंद करू जो आँखें अपनी दर्शन तेरा हो जाता है मेरे अंदर भीतर बाहर गूंजता है तेरा नाम प्रभु रहु कहीं मैं भगवन , लेकिन तू रहता है मेरे साथ प्रभु ।। 

किसी रोज़ तुमसे कहेंगे # Love # Attachment# Valentine # Relationship # Marriage

ምስል
किसी रोज़ तुमसे कहेंगे तेरी पलकों की छाए रहेंगे सबकी नज़रों से खुद को छुपाके तेरी बाहों में मेह्फूस रहेंगे किसी रोज़ तुमसे कहेंगे तेरी दुनिया में आके बसेंगे फुर्सत से देखेंगे चेहरे को तेरे निहारेंगे तुमको नैना ये मेरे  किसी रोज़ तुमसे कहेंगे जीना का तेरे सहारा बनेंगे जहाँ पूरे होंगे दोनों के सपने  ऐसा किसी गुलिस्तां में रहेंगे 

Positive Quote on Life & Travel #Beauty

ምስል
एक सफर ख़तम हुआ अब दूसरा शुरू है ये सिलसिला है ज़िन्दगी का यहाँ रुकना कहाँ है !!  

सुकून है वहां घर है जहाँ # सुप्रभात #Positive Quote

ምስል
सुकून है वहां घर है जहाँ  :))

कृष्णा तुम संग इश्क़ ऐसा हुआ है # Radha Krishna The Complete Spiritual & Divine Love

ምስል
अधूरा हो के भी पूरा हुआ है  कृष्णा तुम संग इश्क़ ऐसा हुआ है है गजरे में जैसे समायी खुशबू मुझ में तू ऐसे समाया हुआ है जैसे चाँद संग रहते है तारे सितारे  नाचे मोर सावन में पपीहा पुकारे  करे कुहू  कोयल और बदरा घिरआये इन्ही बीच हम भी नभ बन बरस जाये  मिल मिटटी में खुशबू कभी अलग न हो पाए  बन नदिया की लहरें सागर से मिल जाये  हर रूप में बिखरा है प्रेम अपना  जो राधा कृष्णा को अलोकिक कर जाये 

सुप्रभात # Goodmorning Quote # Positive # सुविचार

ምስል
  जहाँ चाह वहाँ राह खुश रहिये हर हाल  इसलिए कह रहे है  आपको राम राम 

सुप्रभात # Goodmorning Quote # Positive # सुविचार

ምስል
सुप्रभात  आपका दिन मंगलमय हो  आप सदैव मुसकुराते रहे 😊  

Jai Bholenath #Shiv Shambhu #Parvati Sang ShivJi #Om Namah Shivaay

ምስል
*************************************** नमः शिवाय नमः शिवाय मन बोले हरदम नमः शिवाय गिरते हुए को जो उठा दे  अन्धकार में प्रकाश दिखा दे डूबते हुए को पार लगादे बिछड़े हुए को फिरसे मिलादे ऐसे भोले भंडारी को जान के कोई कैसे भुला दे नमः शिवाय नमः शिवाय मन बोले हरदम नमः शिवाय  ॐ नमः शिवाय !!

भक्त हनुमान -भक्तो में प्रभु के परम भक्त

ምስል
राम सन्देश  बैदेही   को  श्री  हनुमन ने दिया  राघव  की मुंदरी को  माँ   तक पंहुचा दिया    पा के  मुंदरी  माँ सिय प्रस्सन  हो  गयी , हाल सुनके श्री राम का भाव विभोर हो गयी    वनवास में भक्त हनुमान , श्री राम से मिले , और भक्तो में प्रभु के परम भक्त  हो  गए    बानर सेना ने नामुमकिन को मुमकिन किया , और समुद्र में भी  राम सेतु बना दिया   ll  

Radhe krishna # Jai Shree Radhey

ምስል
  एक दूसरे के प्रति सेवा भाव ,आदर सत्कार  और प्रेम में ही ईश्वर की सच्ची भक्ति है 

राधा संग कृष्णा # गोपाला प्रभु

ምስል
गोपाला प्रभु नाम थारो गोपियन की मटकी तोड़ डारो माखन देख तोरा जी ललचाए नटखट कन्हैया बाज़ न आये आंख मिचोली मैया के संग रात दिन उनको सतायु ऐसो छलियौ छैल छबीलो हर कोई तोको नज़र लगायौ  बालों में है मोर पंख को  नैनन में तोरे कजरा सुहायो  छोटे से मुख में ब्रह्माण्ड दिखत है कैसे कोई तोको जान पायो राधा संग तोरी प्रीत पुरानी गोपियन संग रास रचयओ ऐसी लीला कान्हा तोरी सुनत कहत मोरा दिन ढल  जायौ 

परम पिता परमेश्वर # Jai Shiv Shankar #Shivling

ምስል
आज नहीं तो कल बनेंगे  मेरे बिगड़े काम भोलेनाथ पे विश्वास मुझे है वो सुनते मन की बात  देर है पर अंधेर नहीं जाने सब संसार  परम पिता परमेश्वर  न करते कभी निराश  जो भी उनके दर पे आए न जाये खाली  हाथ। 

हे भोलेभंडारी त्रिपुरारी # महादेव

ምስል
हे भोलेभंडारी त्रिपुरारी तुम हो जटाधारी हाथ में त्रिशूल और माथे पे चंद्र नंदी का साथ और सापों का संग  पल भर में  मान जाते ऐसे भगवन रूद्र रूप तेरा अति प्रचंड  हो भोलेनाथ प्रभु भक्तन की आस  कृपा करो इतनी रहु तेरा दास  परम पिता परमेश्वर देवो के देव  हे भोलेभंडारी त्रिपुरारी मैं  तेरे कदमो की रज मेरा ये  जीवन  प्रभु तुझको अर्पण। 

सुप्रभात सन्देश # सुविचार #गुडमॉर्निंग #Wishes

ምስል
  यह पंक्तियाँ मंजिल के बारे में नहीं है यात्रा के बारे में है इसलिए  रस्ते के हर कदम का आनंद लें और खुश रहे ! यह पं क्तियाँ मंजिल के बारे में नहीं है यात्रा के बारे में है इसलिए रस्ते के हर कदम का आनंद लें और खुश रहे

जी ली है ज़िन्दगी

ምስል
एक बोझ दिल पे लिए  जी ली है ज़िन्दगी मिलेंगे फिर कभी ये सोचके  जी ली है ज़िन्दगी अलविदा कहके कभी  देखा नहीं मुड़के सलाम को सलामती समझ जी ली है ज़िन्दगी आखिरी दीदार ए सूरत याद है मुझको  जो सोचा नहीं कभी  वो हक़ीक़त देख ली हमने  मिला न फुर्सते सुकून कभी  जो हाले दिल कहते बस आज कल के इंतज़ार में  जी ली है ज़िन्दगी मिलाया तुमसे खुदाया  है रहमते उसकी  हाँ नाज़ करते तुमपे  जी ली है ज़िन्दगी

जय श्री राम भक्त हनुमान # जय श्री राम #

ምስል
  ******************************************************** जा पर कृपा राम की होइ ता पर कृपा करे हर कोई ।।   जिस पर श्री राम की कृपा होती है उस पर हर कोई कृपा करता है ।।  

Jai Shri Radhe # जय श्री राधे

ምስል
  राधे राधे तेरा नाम  जपु निरंतर सुभू शाम बनते मेरे बिगड़े काम राधे माँ का लेके नाम सब पे कृपा बरसाने वाली कान्हा जी को हो अति प्यारी श्री कृष्णा से पहले तेरा नाम  तेरे चरणों में मेरा प्रणाम  एक नज़र कृपा की करदो भक्तो की अब झोली भरदो निसदिन गए तेरे गुणगान राधे राधे तेरे नाम  जय श्री राधे 

सतनाम वाहेगुरु # AmritSir Golden Temple # Ardaas Kara

ምስል
  ***************************************** एक दूसरे के प्रति सेवा भाव आदर सत्कार और प्रेम में ही ईश्वर की सच्ची भक्ति है क दूसरे के प्रति सेवा भाव आदर सत्कार और प्रेम में ही ईश्वर की सच्ची भक्ति है एक  दूसरे के प्रति सेवा भाव आदर सत्कार और प्रेम में ही ईश्वर की सच्ची भक्ति है