कृष्णा तुम संग इश्क़ ऐसा हुआ है # Radha Krishna The Complete Spiritual & Divine Love

अधूरा हो के भी पूरा हुआ है 

कृष्णा तुम संग इश्क़ ऐसा हुआ है

है गजरे में जैसे समायी खुशबू

मुझ में तू ऐसे समाया हुआ है


जैसे चाँद संग रहते है तारे सितारे 

नाचे मोर सावन में पपीहा पुकारे 

करे कुहू  कोयल और बदरा घिरआये

इन्ही बीच हम भी नभ बन बरस जाये 


मिल मिटटी में खुशबू कभी अलग न हो पाए 

बन नदिया की लहरें सागर से मिल जाये 

हर रूप में बिखरा है प्रेम अपना 

जो राधा कृष्णा को अलोकिक कर जाये 





















Comments

Popular One's