Old Memories With Passing Life, एक मोड़ पे जिंदगी
ठहर सी गई है
एक मोड़ पे जिंदगी
चल रही है धीमी चाल
उफ ये जिंदगी
बादलों ने जैसे
आवारापन खो दिया
बरस रही है घटा बनके
ये जिंदगी !!
बीती बातें किवाडी को
खटखटाने लगी
किताबें भी गुज़रा समय
दिखाने लगी
पन्नों को पलटते रहे
और दिल कहने लगा
देखते ही देखते
गुजार गई ये जिंदगी

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Comments