ልጥፎች

# प्रेरणादायक कविता # Motivational Poetry on Life # Inspirational Poetry On Never Loose Hope # Best Teacher Is Life

ምስል
Never Loose Hope - प्रेरणादायक कविता ******************************************** लगता है रूठी है मुझसे  इसे बच्चे सा बहकता हूँ  फिर नयी कहानी सुनाता हूँ  जिसमे जादू है कुछ यादो का कई भूले बिसरे किस्सों का बस खो जाती उनमे ही हस्ती हुई  कहती है मुझसे  अभी तो तेरा अधूरा है सफर ज़िन्दगी है नाम मेरा , जीना तुझे  मैं  सीखा रही  रूठी नहीं हूँ तुझसे मैं  तुझे तजुर्बेदार बना रही  शीशे सा जो मन है तेरा  उसको मजबूत बना रही  ।  राह में जो ठोकरे है  वही तो सबक सीखा रही हिम्मत न हार बस चलता चल ज़िन्दगी तुझे रास्ता दिखा रही  तराश कर  हुनर को   तेरे तुझे कामयाब बना रही  जो हर चेहरे को पहचान ले मैं वो आईना दिखा रही हर रात के बाद सुबह होगी ये बात तुझे समझा रही  ज़िन्दगी है नाम मेरा  जीना तुझे  मैं  सीखा रही  Pls Enjoy The short Motivational Video

Motivational Poetry For Students Preparing For Exams | पढाई के प्रति जागरूकता | किताबों में ही है असली ज्ञान | Inspirational Poetry For Kids & Students

ምስል
Motivational Poetry For Students *************************************************** कर्म करना है काम तुम्हारा  मेहनत करना मैं सीखा रही  जो पहचान तुम्हे दिला सके ऐसा इंसान बना रही  लकीरो  में तो बहुत कुछ लिखा है पर विश्वास अपनी मेंहनत पे करो  चाहे कितना मुश्किल हो रास्ता  मार्ग आप अपना मजबूत करो  पढाई का शॉर्टकट कोई नहीं  इसलिए समय पे शुरुवात करो  ग़लतियों से अपनी सीखो  और खुद से खुद में सुधार करो  पढाई को दो पहला स्थान  फिर क्रीड़ा और टीवी को मोबाइल से परहेज़ करो और समय का सही उपयोग करो  तपके जो बनता है सोना  वही तो मस्तक पे है सजता  हार न मानो और आगे बढ़ो  तुम बस अपना लक्ष्य सिद्ध करो  जीत तो होगी तुम्हारी  अपना ध्यान अध्ययन पे करो  परीक्षा में है सफल होना   याद बस यही बात रखो  आज की पढाई कल रंग लाएगी जब कामयाबी तेरे नाम आएगी किताबों में ही है असली ज्ञान जो दिलाएगी तुम्हे नाम और सम्मान । । 

जय श्री राम # रामायण चौपाई # Ramji Bhakti

ምስል
रामायण चौपाई  ********************************* एक तेरे नाम का सहारा है और कुछ न उससे प्यारा है कौन बुरा करेगा उसका जिसके सिर पे हाथ तुम्हारा है जय श्री राम   

ख़ामोशी - दिल की आवाज़ # Silence - Voice Of Heart

ምስል
ख़ामोशी - दिल की आवाज़ ******************************* सुना है कभी ख़ामोशी को इसकी अपनी एक जुबांन है दस्तक देती है जो दिल में  वो बीती बातों का जाल है गूँज रही जो मेरे भीतर वो अनसुना एक साज़ है  बिन बोले जो सब कुछ कह दे ये दिल की आवाज़ है !  pls enjoy the short clip on Voice of heart.

My Friend # Real Freindship # दोस्ती

ምስል
 Real Freindship # दोस्ती   *************************** चल ढूंढे कोई यार अपना  बातों में सच्चाई जिसकी हो कभी चोट जिगर पे खाई हो जो तेरा मेरा नहीं  करे ज़ख्मो पे जो मलहम रखे  एक ऐसी भी यारी हो दिल जिसका आभारी हो  जिससे मिलके हो ख़ुशी दुगनी  किसी में तो ऐसी दिलदारी हो ।  

ऐतराज़ - अब ये दिल टूट चूका है | Hindi POETRY ON BREAK-UP | MOVING AHEAD IN RELATIONSHIP

ምስል
Hindi  POETRY ON BREAK-UP  ******************************** POETRY ON BREAK-UP *********************************************** मेरा दिल  अब  टूट चुका है  तेरी बातों से रूठ चुका है  ! तेरे  रोज़ नए अफ़साने सुन  मेरा मन अब ऊब  चुका है ।  हर बात पे तेरी संशय है  प्यार से बड़ा क्या गम है  ! हर रोज़ रूठने  मनाने से  मेरा दिल अब थक चुका है  हर दिन एक नया बहाना है अब हमने पहचाना है  ! थोड़ी तो मोहब्बत सच्ची है   पर उसमे भी  खुदगर्ज़ी  है  न कोई  शिकायत तुझसे है  न ही कोई वास्ता रहा है ! तेरी हर नादानी पे  अब मुझको ऐतराज़ हुआ है ।  यार मेरे मैं तेरे सदके  ख़तम किये सब अपने रिश्ते  ! होगी अब शुरुवात नई  तेरी राह से मिलती मेरी राह नहीं ।। 

श्री राधे कृष्णा # New Krishna Status #Shri Radhey

ምስል
श्री राधे कृष्णा  ******************************************* रूप सलोना आंखों में बसे मुस्कान तेरी मेरे मन को हरे जब जब देखु तुझको प्रभु मैं दिल तुझसे मिलने को कहे   तुझे सुमिरन करते उमरिया बीते सेवा में तेरी मेरा जीवन रहे और कुछ न चाहु प्रभु में  बस सर पे सदा तेरा हाथ रहे।  Pls enjoy the short clip on Shri Radhey

है नारी से पूरा संसार | Importance Of Women | Proud To be Women | Women's Day | International Women's day 8th March

ምስል
है नारी से पूरा संसार - Women's day 8th March ******************************************* है नारी से पूरा संसार  जीने का इसको भी अधिकार  सृष्टि की है रचईता नारी निस्वार्थ प्रेम और सेवा भाव  कर्मठ और सहनशील स्वाभाव एक रूप में कई रूप है जिसके ये तो है ईश्वर का अवतार  ।  

करे योग और रहे निरोग | Benefit Of YOGA | Do Yoga & Get Best Life

ምስል
करे योग और रहे निरोग ********************************************* चाहे हो घर के काम  या फिर ऑफिस की थकान  महिला हो या फिर पुरुष  करे आप रोज़ व्याम  मिलती ऊर्जा और स्फूर्ति दिनभर रहता शरीर एक्टिव  योग हमें सन्मार्ग दिखाता  रोगो से मिलता छुटकारा सुबह सुबह जो कसरत करता  जीवन में वो आगे बढ़ता  विटामिन डी की कमी पूरी होती  जिस तन सूर्य की किरणे लगती शरीर को अपने रोग मुक्त करे  कपालभाति आप रोज़ करे  सभी आसान योग के असरदायक  अलोम विलोम अति लाभदायक  सूर्य नमस्कार करे जो नियमित दीर्घ आयु  मिले  उसे  निश्चित  योग तो है एक जीवनदान करे योग पाए दर्द से निदान शरीर अपना खुद स्वस्थ रखे  नित्य नियम जो व्याम करे  आदत अपनी अच्छी  करे  उठ के सुबह गुनगुना पानी पिए  योग से दिन की  करे   शुरुवात  फिर हो निरोगी शरीर का विकास  अच्छा खाये और पिए  नेचुरल फल और सब्जियाँ ले  खाना घर का बना करे सेहत का अपनी ध्यान रखे  सीखे और सिखाये योग  जीवन अपना है अनमोल आपका...

क्यों अब न तेरा इंतज़ार रहे ! # Sad Hindi Poetry On Love & Reality # कुछ इस तरह के ख्याल है ...

ምስል
कुछ इस तरह के ख्याल है ... ******************************** कुछ इस तरह के ख्याल है के सवाल ही जवाब है तेरे आने की ख़ुशी अब याद नहीं तेरे जाने के गम बेहिसाब है दुनिया जो तुने दिखाई है बस ज़हन में वही समाई है बाकी सब फ़िज़ूल लगे  क्यों खुली आँखों में भी सपना दिखे ? गर खयालो में भी तुझे पाया है   तो आस्मां से आगे कदम बढ़ाया है  सच मानु  तो सब बेमाना लगे  क्यों फिर पैरो के तले न ज़मीन रहे ? सबके चेहरों पे मासूम मुखौटे दिखे  गिले शिकवे किसी से रह न गए क्या तेरे जाने से हम बदल गए ? क्यों अब न तेरा इंतज़ार रहे ! 

Old Age | Struggle Of Father | Respect For Father | International Day Of Older Person 1st Oct

ምስል
Father/ Papa   ************************************ ये सवाल मुझे हर वक़्त सताता रहा जिनके लिए मैं ज़िन्दगी भर कमाता रहा उनके पास समय नहीं मेरे लिए , फिर क्यों ?   मैं उनसे उम्मीद करता रहा।     ***************** Enjoy Short Clip On Thought For Life

सुप्रभात | Good Morning Quotes | सुविचार

ምስል
सुप्रभात    ************************************** जहाँ सुमति तहाँ सम्पति नाना; जहाँ कुमति तहाँ बिपति निदाना  ******************** जहाँ सब प्रेम से रहते है वहाँ सभी सुखों का और लक्छमी का वास होता है और जहाँ कलेश और द्वेष होता है वहाँ विघ्न, बाधाओं और विप्पति का वास होता है   Pls enjoy the short video on Morning Quote

ये कैसा इश्क़ हुआ है | Hindi Poetry On First Love | Admiring Love

ምስል
Admiring Love *********************************************** ये कैसा इश्क़ हुआ है वो सामने नहीं है फिर भी  लगता है मुझे देख रहा है  चेहरे पे मुस्कान है मेरे लगता है कोई हरपाल निहार रहा है  हर आहट पे मचल जाता है मन जैसे की कोई अपना पुकार रहा है  जिससे मिले अरसा हुआ है मुझे  लगता है वो हमेशा मेरे साथ रहा है 

तस्सुवर | ख्याल | सपना | Sad Hindi Poetry On Love , Dream & Trust

ምስል
Memories - यादें *********************************** ऐसे ही तेरी यादों में खुद को भुला रहे है मुरझाये हुए फूलों को फिर से खिला रहे है जानते है इंतज़ार करना है फ़िज़ूल मेरा  फिर भी तेरे तस्सुवर में जिए जा रहे है  झूठी उम्मीद पे तेरी हो गया है यकीं  जिसे सच मान दिल को बहला रहे है  अँधेरी रात में चाँद भी है सो गया  और तेरी राहों में हम दीपक जला रहे है     जानते है फरेब है , धोखा ये किस्मत का है  सपना तो सुंदर है लेकिन  क्यों अंत में इसको टूटना है ? 

बेटियां है ईश्वर का वरदान | Hindi Poetry On Daughter | Daughter's Day | Girl child | Importance Of Girl Child

ምስል
Daughter's Day हो बेटियो से पूरा परिवार  जीने का इनको भी अधिकार  प्रण करलो देना है जीवनदान दो शिक्षा का इनको  भी ज्ञान ।  किस्मत से तो मिलती बेटी दान किये होंगे कहीं मोती घर अंगना में चहकती रहती  अपना और परिवार का ध्यान रखती ।   माँ की सहेली और पिता की शान   पढ़ -लिख कर रोशन करे नाम सूंदर सुशील सभ्य और सूंदर अपने घर का है अभीमान  ।   अब नहीं फरक बेटा-बेटी में   दोनों ही है एक समान  किसी से किसी की तुलना नहीं  दोनों ही है अपनी संतान।  निस्वार्थ प्रेम और सेवा भाव  कर्मठ और सहनशील स्वाभाव एक रूप में कई रूप है जिसके  बेटियां  है ईश्वर का वरदान  ।     बेटियां है ईश्वर का वरदान

निश्चल प्रेम | NISCHAL PREM | इक्तफाक़ | IKQTAFAQ | HINDI POETRY ON LOVE & REALITY

ምስል
निश्चल प्रेम इक्तफाक़ हुआ ऐसा  कोहरा आंखों से छटा ऐसा  देखा था जो आईना बरसो उस चेहरे से दिल भरा ऐसा  ओझल होते ही चेहरे के मन की आँखें खुली कोई तम्मना कोई उम्मीद  रह न गयी शीशे का क्या ?  उसने तो चेहरा दिखाया  मन को भरमा के उसे प्रेम बताया लेकिन , निश्चल है प्रेम और उसकी भाषा  पूंजी ऐसी जिसको सबने अपनाया  न खोने का डर न पाने की इच्छा   न जात - पात और द्वेष किसी का  परवाह जिसमे एक दूजे की रहे  और खुद से पहले तुम्हारा ध्यान रहे।  

ॐ नमः शिवाय | ॐ नमः शिवाय श्लोक | Shiv Bhakti | Shivji Pooja | Shivratri

ምስል
ॐ नमः शिवाय    ************************************************************* ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात् हम पृथ्वीलोक, भुवर्लोक और स्वर्लोक में व्याप्त उस सृष्टिकर्ता प्रकाशमान परमात्मा के तेज का ध्यान करते हैं। हमारी बुद्धि को सन्मार्ग की तरफ चलने के लिए परमात्मा का तेज प्रेरित करे।

Best Happy Navratri Wishes In Hindi | Navrtari Wishes | Religious Wishes | शुभ नवरात्री

ምስል
  शुभ नवरात्री Wishes माता रानी की कृपा आप सब पर सदैव रहे  नवरात्री की हार्दिक शुभकामनाये 

JAI MAA AMBE | DURGA | ASHTMI | शुभ नवरात्रे

ምስል
शुभ नवरात्रे   **************************************** जय माँ अम्बे अपनी कृपा हम सब पर सदैव बनाये रखना अपनी कृपा हम सब पर सदैव बनाये रखना

ये मोहब्बत फिर दुबारा न हुई | Sad Poetry On Love | Love Quotes

ምስል
ये मोहब्बत फिर दुबारा न हुई ***************************************** ये मोहब्बत फिर दुबारा न हुई जिसे चाहा उससे लकीरे न मिली  राह देखते थे जिनकी देर रात तलक  उन रातो की कभी सुबह नहीं हुई  इंतज़ार से नवाज़ा गया इश्क़ को अपने  क्या कहे फुर्सत जो थी हमें ताउम्र की  आज भी  है  याद मुझे तेरी कही हर बात  मैं हूँ वही पर एक उम्र निकल गयी

हक़ीक़त यही है वो दिन भी आएगा | Poetry On Life's End Death | जीवन का सत्य - मौत पे कविता

ምስል
जीवन का सत्य - मौत पे कविता  ********************************************* हक़ीक़त यही है वो दिन भी आएगा  छोड़ पीछे सबकुछ जब जाना पड़ेगा   जो रिश्ते हमें जान से भी  है  प्यारे  उन्ही को अलविदा कहना पड़ेगा  छूटेगा सब कुछ ये घर और घराना  दोस्तो से अपना मिलना मिलाना  साया भी अपना साथ छोड़ जायेगा हक़ीक़त यही है वो दिन भी आएगा  ज़िन्दगी भर की मेहनत काम न आएगी सूझ बूझ सब बेमानी हो जाएगी  धन दौलत सब रखा रह जायेगा  हक़ीक़त यही है की वो दिन भी आएगा धोखा लगेगा जो जीवन जिया है  हक़ीक़त को जब अपनाना पड़ेगा सोने सी काया जिसको इतना सजाया हक़ीक़त यही है उसे खोना पड़ेगा  आंखों में आंसू दर्द सीने में रहेगा  लब पे किसी अपने का नाम सजेगा  चंद सांसे और फिर राम नाम होगा  मिट्टी को अपनी ख़ाख़ होना पड़ेगा  । । 

Jai Shri Hanuman | Shri Ram Bhakt | Darmik Quote

ምስል
  श्री हनुमान  केसरीनन्दन नाम है श्री राम भक्त हनुमान है  जो भी आता इनकी शरण में उसके बनते बिगड़े काम है ।   Pls enjoy the short clip on Shri Ram Bhakt HANUMAN

#न्यू लव #shorts #love status #best love quote

ምስል
प्यार है तुझसे ही  करना लड़ना भी तेरे साथ है अब सफर कैसा भी हो मुझे चलना  तेरे साथ है   । Enjoy the Short clip on Love

हार भी ज़रूरी है | Motivational Quote | Good Morning Wishes

ምስል
Motivational Quote   *************************** हार भी ज़रूरी है  ये हमारी कामियूं को दर्शाती है  उन्नति का मूल हम जान सके  ये हमें कर्मशील और विनम्र  बनाती है।    Enjoy short clip on Motivational Quote 

श्री राधेय राधेय | JAI SHRI KRISHNA

ምስል
  ******************************** जब-जब धर्म की हानि और अधर्म की वृद्धि होती है,   तब-तब मैं स्वयं को प्रकट करता हूँ। Pls enjoy The Short Clip On SHRI KRISHNA

मन मेरा तेरी भक्ति में रहे | WAHEGURU JI | AMRITSIR | SATNAM WAHEGURU

ምስል
  मन मेरा तेरी भक्ति में रहे  कृपा को तेरी नमन करे  मैं जो कुछ हूँ प्रभु  करुणा है तेरी ! सजदे में तेरे मेरा शीश झुके ।  Kindly Watch short video 

ॐ नमः शिवाय | जीवन का तो सत्य तुम्ही हो | SHIV JI STATUS | MAHAKAAL STATUS

ምስል
हे शिव मेरे महाकाल *************************** आरम्भ तुम्ही  हो ,अंत तुम ही हो  इस जीवन का आधार तुम्ही हो हे शिव मेरे महाकाल जीवन का तो सत्य तुम्ही हो।  pls enjoy the short video on Shiv Ji

Waheguru Ji | AmritSir | Satnam Waheguru Ji

ምስል
  Waheguru Ji - Amritsir ********************************* बिन मांगे जहाँ सबकुछ मिले अमृत सरोवर मन पवित्र करे वाहेगुरु प्रभु वाहेगुरु  शरण में आके तेरी मुझे चैन मिले।   Pls watch the beautiful short video

जय श्री राधे | RADHA KRISHNA STATUS | KRISHNA BHAJAN | JANMASHTMI

ምስል
  जय श्री राधे **************************** और न कुछ माँगु मैं तुझसे मेरे चित्त में बस तू ही बसे जय श्री राधे , कृष्ण मुरारी  तेरे चरणों में मुझको स्थान मिले तेरा सुमिरन करते उमरिया बीते सेवा में तेरी मेरा जीवन रहे और न कुछ माँगु मैं तुझसे बस सर पे सदा तेरा हाथ रहे ।  PLS ENJOY THE BEAUTIFUL CLIP

श्री कृष्णा जन्म | जन्माष्टमी | Radhey Krishna Status

ምስል
  नैनो में करुणा विश्वास मुख चंचल मन भाता एहसास देख के तुझको होता आभास दुःख दूर हुए भगवन आके तेरे पास।  Enjoy Short Clip On Janmashtmi

मर्ज़ की दवा | Short Love Quote | 4 lines on Love

ምስል
 PLs enjoy , Short clip on Love Quote 4 lines on Love *************************** मेरे मर्ज़ की दवा  यार तेरे पास है  दीदार होते रहे तेरा फिर इलाज मेरा कामयाब है। 

सावन | SAWAN | RAIN | SHORT POETRY ON RAIN | बरसात status

ምስል
RAIN तेरे संग इस सावन में आ , भीगे जमके बारिश में भूलके सारी.. दुनियादारी आ जी ले इस मौसम में !    Pls enjoy short clip on Barsaat Status

रक्तचाप | बीपी ( ब्लड प्रेशर) | Symptoms of High & Low Blood Pressure|

ምስል
नमस्कार दोस्तो !  आज की  कविता मैंने ब्लड प्रेशर (बीपी ) बीमारी पे लिखी है, जैसा की हम सब जानते है कि ये एक खतरनाक बीमारी है और आजकल हम अक्सर सुनते है की  हार्ट अटैक, कार्डियक अरेस्ट या फिर दिल का दौरा पड़ने से अचानक किसी की जान चली जाती है।  मैंने बीपी  बीमारी को कविता के रूप में पेश किया है जिसमे हाई और लो बीपी के लक्षण बताये है।  साथ ही अच्छे खान पान और अच्छी जीवनशैली पे ध्यान देने की गुज़ारिश  की है।  दोस्तो,  हमारा शरीर बहुमूल्य है और आखिरी समय तक यही हमारे साथ भी रहता है इसलिए हमें अपना खास ध्यान रखना चाहिए।।  बीपी ( Blood Pressure )  रक्तचाप बीपी है एक खतनाक बीमारी हृदय पे पड़ता है दबाव बड़ा भारी इस कारण पड़ता  है दिल का दौरा  देखना पड़ता है मौत का चेहरा  साइलेंट किलर भी इसको कहते  इलाज से पहले ही कई बार दम तोड़ देते ।   घबराहट, सिरदर्द   साँस लेने में परेशानी छाती में दर्द , बेचैनी और   धड़कन अनियमित हो जानी  ।   आंखों के आगे अँधेरा छाना  अधिक गर्मी और पसीना...

मिज़ाजे यार क्या कहिये | Hindi Poetry On Love

ምስል
मिज़ाजे यार क्या कहिये ****************************************** मिज़ाजे यार क्या कहिये सुबह या शाम क्या कहिये  पहलु में तेरे बैठे है  किस्मतें यार क्या कहिये तबीयतऐ हाल क्या कहिये रंग है गुलाल क्या कहिये चेहरे पे चाँद क्या कहिये ये इश्क़ खुमारी क्या कहिये  इस मर्ज़ की दवा तो क्या कहिये  ज़िन्दगी सुकून से बीते तो क्या कहिये हो दिल में आसरा तो क्या कहिये रब दे ऐसी किस्मत तो क्या कहिये ।  

Sad lines on Love | Love Quote | Sad poetry

ምስል
sad lines तेरे बदलने का अफ़सोस नहीं दुःख है , के तेरे लिए हमने खुद को बदल दिया। 

परहेज़ | NO TO LOVE | MISSING LOVE QUOTE | SAD POETRY | HEARTBREAK

ምስል
NO TO LOVE   *************************************** मर्ज़ ये दिल का लगे है दवा न असर करे है हो गई है शिकायत सबको तेरे इश्क़ से परहेज़ कहे है।  Enjoy Short Poetry On : No To Love 

एक ऐसी भी यारी हो | Hindi Poetry On love & Friendship | दोस्ती | Best friends | friendship day poem

ምስል
 एक ऐसी भी यारी हो ******************************************* चल कहीं और लगाए दिल नहीं भाती अब कोई महफ़िल चेहरो पे मुखोटे सबके है जो है नहीं ये वो दिखते है मतलब बातों के गहरे है बस अपनी अपनी कहते है यहाँ पूरी दुनियदारी है बस अपनी दुक़ान चलानी है चल ढूंढे कोई यार अपना  बातों में सच्चाई जिसकी हो कभी चोट जिगर पे खाई हो जो तेरा मेरा नहीं  करे ज़ख्मो पे जो मलहम रखे  मैं मान लू उसको यार अपना   एक ऐसी भी यारी हो दिल जिसका आभारी हो  जिससे मिलके हो ख़ुशी दुगनी  किसी में तो ऐसी दिलदारी हो  ।  

झूठ | LIE | Short Poetry On Jhoot | Beautiful Quote on LIE | झूठा

ምስል
TheMisVi.Com ************************************ सच है ! वो खूबसूरत है उसपे ऐतबार कैसे होगा  इतनी सफाई से बोलेगा झूठ के खुद को भी ऐतराज़ न होगा।