संदेश

नवंबर, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Love Poetry | Shayari Status in Hindi |

चित्र
ये  कैसी  मोहब्ब्बत है ? अब , इससे हमें शिकायत है।  क्यू इसका दुःख हमें दुखी करे ? ये कैसी इसकी चाहत है ?

Only Love | Sad Poetry

चित्र
 चेहरा तेरा आंखों में बसे                                             ख्याल तेरा  मेरे  दिल में रहे।   ये कैसी मोहब्बत है तेरी ?  जितना भूलू इसे  ! उतनी तेरी याद आए ।।     

भारतीय वीर | हिंदी कविता | Patriotic Poem | देशभक्ति पर कविता | Hindi Poem On 26th January | Hindi Kavita On Independence Day

चित्र
Listen Bhartiya Veer to experience  more realistic poetry  by single click on below  Image .       **  भारतीय वीर  **   ये भारतीय वीर की गाथा है , जो चट्टानों से लड़ना जानता  है।  क्या अन्धकार और कैसा डर ! ये निडर होके - आगे बढ़ना  जानता  है।  न दुश्मन के आगे हारा है , न पीछे कदम हटाया है ये वो फौलादी सीना है , जो भारतिय जवान कहलाता है।।  कितनी ही जंगे जीती है।  कितनो को घाट उतारा है।  इनकी शान का क्या कहना ! हमेशा विजय का बिगुल बजाया है।  है इनकी  बिसात  में कमी  नहीं , लक्ष्य से इनको - भटका सकते नहीं  ।    इनकी दृढता के आगे , दुष्मन भी टेके घुटना अपना।  ज़ज़्बे को इनके सलाम है।  भारत देश को इनपे अभीमान है।  उस माँ को कोटि कोटि प्रणाम है , जिसके लाल ने - देश के लिए - दी अपनी जान है।  है इनकी शूरता में इतना दम ,   शत्रु को मारे घर में घुसकर ।   हे-वीर सिपाही भारत के !   भारत देश करे तुझको नमन।।  ...

लम्हे | LAMHE | Heart Touching Poetry In Hindi

चित्र
बीते जो लम्हे साथ में वो भूल कैसे  पाएंगे , जितना दूर जायेंगे उतना ही याद आएंगे ।  चाहेंगे जो कभी भूलना तो मुमकिन ना  कर पाएंगे , पहुंचेंगे उसी मोड़ पे जहाँ से लौट नहीं पाएंगे ।  मिलना तो एक खवाब है जो पूरा न हो सकेगा , वैसे ही जैसे कस्तूरी को मृग ढूंढता फिरेगा।  एक चाह रह जाएगी बस तेरे पास , झूठी ही सही दिला देना आस ।।  कह देना के मिलना होगा फिर एक बार , वैसे ही जैसे रहता है एक तारा चाँद के पास ।।। । 

Short Poetry On love

चित्र
  मेरे इश्क़ ने तुझे खुदा बना दिया ! जो कह न सके किसी से कभी ,  तुझसे कह दिया ! अब और क्या कहे हमसफ़र मेरे , तेरी चाह में हमने खुद को भुला दिया। 

MOTIVATIONAL QUOTE | प्रेरणादायक सुविचार | THOUGHT FOR LIFE

चित्र
ये दुःख भी बहुत जरूरी है जो सुख को परिभाषित करता है।  बिन दुःख के सुख का मूल्य नहीं , जो सुख का अनुभव कराता है । । 

FOUR LINES ON LOVE & COMPROMISE | समझौता | SHORT POETRY

चित्र
छोटी सी ज़िन्दगी में कितना नाराज़ रहोगे ? आ जाओ सुलह करलो हमेशा याद रहोगे।  ऐसी भी क्या बात जो  इतना खफा हो ! इंतज़ार हुआ बहुत बस अब न सजा दो।। 

Motivational Quote | प्रेरणादायक सुविचार | Thought for Life

चित्र
 हर शुरुवात कठिन होगी   हर रास्ते पे ठोकरे होंगी।   है इसी का नाम ज़िन्दगी !  आगे बढ़ के ही जीत हासिल होगी  ।  ।  Kindly watch short video on  Motivational Quote

सुविचार | आज का सुविचार | THOUGHT OF THE DAY

चित्र
कार्य करने से पहले सोच लो के परिणाम क्या होगा , बिन सोचे जो कार्य किया तो सिर्फ पछतावा होगा । 

सुविचार | MOTIVATINOL QUOTE

चित्र
न संकोच करो बस चल पड़ो जहाँ मंज़िल है उधर बढ़ो   । रुकावटे तो इम्तिहान है  ! इन्हे उत्तीर्ण कर सफल बनो  ।।

मजबूर |MAJBOOR | HINDI KAVITA

चित्र
क्यों इतना मजबूर है  हाथ कलम है  मेरे पर शब्दों से दूर है ।  क्यों इतना मजबूर  है  रास्ता तो है पर मंज़िल से दूर है ।   क्यू इतना मजबूर है  करीब है तेरे पर नज़रों से दूर  है।  क्यों इतना मजबूर है  मोहब्बत है पर इज़हार से दूर है  । ।  क्यों इतना मजबूर है  मोती की तरह सीप से दूर है   । ।  क्यों इतना मजबूर है  तू मुझमे है पर हम खुद से दूर है    । । । 

कसूर |KASOOR | HINDI KAVITA

चित्र
Pls  Listen KASOOR to experience  more realistic poetry  by single click on below   Image . साथी तेरे साथ ने असर ये किया मुझे खुद से  भी   बेखबर कर दिया , हाल पूछा किसी ने जो मेरा कभी  हाले दिल हमने बयां कर  दिया  ।  तेरे पहलू में आके पता ये चला है करना फ़िज़ूल तुझसे गिला , तेरा तो  कोई कसूर नहीं  जहाँ चाह नहीं   वहां जाना कहाँ  ! है चाहतो का खेल ये सब पिया    जीता  जो  इसमें समझो  हारा जिया !!

सुबह की चाय | Morning Tea | Short Poetry

चित्र
 सुबह की चाय *********************************** ये उगती सी धूप महके से गुलाब धीरे से कहना , कैसे है आप ? बस यही है मेरे लिए  सुबह की चाय , जनाब !!

ख्याल | four lines on Khayal or Care |Short Poetry on Love

चित्र
ख्याल        *****************************************   ***  ख्याल  ****                 हर वक़्त और हर पहर क्या शाम और क्या सहर  तेरा ख्याल है मुझे  रहूँ चाहे किसी शहर !

फेयरवेल * विदाई समारोह (कविता ) FAREWELL Poem to Boss or Officers | Goodbye Msg For Coaches & Teachers

चित्र

दुःख - दर्द | हिन्द कविता | DUKH - DARD |

चित्र
दुःख - दर्द ****************************************** ये दर्द सुकून देता  है  ये तकलीफ भली लगती है इस दुःख से शिकायत कैसी , ये ख़ुशी जान लेती है।  ये दर्द जिया है मैंने इसकी अब मुझको आदत है न जाने ख़ुशी कैसी होगी , जो सिर्फ सुनाई देती है।  हाँ , जी है मैंने थोड़ी से कुछ खट्टी सी कुछ मीठी सी  फिर भी दुःख का मज़ा लिया , जो मुझे छोड़ कभी गया नहीं।  ये दुःख भी बहुत जरूरी है जो सुख को परिभाषित करता है बिन दुःख के सुख का मूल्य नहीं , जो सुख का अनुभव कराता है | में सुखी खुद को समझाता  हूँ जो दुःख मेरे संग रहता है में इसको खूब समझाता  हूँ , ये मुझको खूब समझता है ।   मैंने  अब  इससे दोस्ती कर ली ये मुझको प्यारा लगता है ये नहीं रहता जब पास मेरे  , कुछ खाली खाली लगता है   दोस्तों सच पूछो तो  दुःख मेरा सच्चा साथी है मेरे  सारे संगी छूट गए !  बस इसकी यारी बाकी है।  ये सुख मुझे ख़ुशी क्या देगा , जब दुःख का पलड़ा भारी है । । MisVi Poetry

अयोध्या। सियाराम कथा। DIWALI IN AYODHYA

चित्र
अयोध्या- सियाराम कथा हुआ राम सीता का ऐसा मिलन ! देख कर रह  गए सब उनको मगन  ।  रूप का एक सागर  माँ जनक नंदनीं  और कमल नयन अपने  श्री राम जी  । ।  हुआ ब्याह राम का सीता के  संग  पर संजोग ऐसा , मिला चौदह साल का वन ! सिया राम संग लक्ष्मण भी वन को चले  ।  छोड़ कर मोह , माया  और  अयोध्या को तज   । ।  रोते बिलखते  सभी  वियोग में रह गए ,   पर  रघुपति   पर  अपने वचन से  न  डिगे  ।  किया पालन माँ की आज्ञा का जो , फिर न किया संकोच किसी बात को । ।  आयी बिपदा बड़ी ही वनवास में , देखा रावण ने मैथिलि  को जब कुटिया में   ।  धरा रूप भिक्षु का तब दुष्ट ने , अपहरण  किया  देवी का  दशानन ने   ।  ।       अंत को  अपने  खुद लंकापति   ने न्योता दिया ,   श्री राम की महिमा को जो अनदेखा किया   ।   राम सन्देश  बैदेही ...

हमसफ़र # HAMSAFAR

चित्र
 हमसफ़र ***************************** ओस की बूंदों जैसे  पहले प्यार की खुशबू जैसे  इंद्रधनुष के रंगों जैसे  कोई दुआं क़ुबूल हो जैसे  ऐसी है तेरी मुस्कान   हमसफ़र मेरे ,  तू मेरा है अभिमान।। 

बचपन की राहें ( हिंदी कविता ) | Childhood Memories | Missing Childhood # बचपन की यादें # LIFE OF CHILDHOOD

चित्र
Pls  Listen Bachpan Ki Raahein   to experience  more realistic poetry  by single click on below  Image . बचपन की राहें *************************************************** कोई बता दे इस दिल को कैसे अब में सँभालू  फिर कैसे इसको कैद करूं फिर कैसे इसको मना लूं   कैसे पूरी करूं यह ख्वाहिश फिर से बचपन जी पाने की फिर से गुड्डी गुड्डू के संग रेत के महल बनाने की    फिर वापिस उन गलियों में जाके खो जाने की और दिन भर खेल खेल के वापिस थक के सो जाने की    बचपन की राहें पीछे छूटीं सब चेहरे अब अनजाने हैं  जो जाने पहचाने लगते थे अब बस वो अफ़साने हैं    फिर भी दिल को समझाती हूँ के समय हैं पीछे छूट गया  तू आज भी छोटा बच्चा है जब तेरा बचपन बीत गया  अब भूल जा सारी यादों को जो सिर्फ तुझे याद आती है  आ जिले अब इस पल को जिसमें जीवन बाकी है