शुरुवात * SHURUWAT - HINDI KAVITA



ये शुरुवात कैसी होगी ?

तुझसे मुलाकात कैसी होगी ?

जिसे देखने की तम्मना है मुझे !

जाने वो बरसात कैसी होगी ! 


एक उम्मीद बंधी होगी !

कोई  फ़रियाद पूरी होगी। 

जिसे माँगा है दुआओं  में ही ,

जाने वो मुराद कैसी होगी।। 


कुछ भीगी पलकें होंगी। 

थोड़ी मायूसी छायी होगी ,

जिसे देखे सुकून आएगा !

जाने वो सूरत कैसी होगी ?


जो हर वक़्त साथ रहा मेरे !

मुझको अपनी बांहो में लिए !

जब सामने आएगा वो !

जाने वो ख़ुशी कैसी होगी ?

  

टिप्पणियाँ

  1. तुझसे मुलाकात की तम्मना है
    जाने वो बरसात कैसी होगी l
    उम्मीद फ़रियाद माँगा मुराद
    सुकून सूरत कैसी होगी ll
    क्या सुंदर खूब सूरत कोमल ह्रदय से कविता को सजाया है by .........

    जवाब देंहटाएं
  2. सजीव शब्दों से लिखी एक जीवंत कविता।

    सतीश।

    जवाब देंहटाएं
  3. जिसे देखने की तम्मना है मुझे !

    जाने वो बरसात कैसी होगी !

    Nice One

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

Comments

Popular One's