खूबसूरत सपना - हिंदी कविता #Hindi Poetry On Dreams

         

खूबसूरत सपना






******************************************* 

कुछ पत्ते सड़क पर बिखरे बिखरे पड़े है 

जिस तरह खूबसूरत रिश्तों के दर्द 

जुबान पे आते आते रुके है 


कभी सोचा न था  ज़िन्दगी दर बदर होगी

उनसे बात करना एक फ़रियाद बस होगी 

सोचा अब न देखेंगे मुड़ के कभी

गिला भूला देंगे बीते वक़्त के सभी 


अंदाज़ा न था  टूटेगा सपना इस कदर मेरा

के हिम्मत न होगी फिर विश्वास करने की कभी 

हर मुलाकात पे जो मचलता इतराता  था दिल

साथ रहके जिनके हमने लूट ली महफ़िल


क्या खबर थी के अब न हमसफ़र  होगा 

जो साथ रहता था हमेशा

 वो एक खूबसूरत सपना होगा ।

    

      











टिप्पणियाँ

  1. इस टिप्पणी को एक ब्लॉग व्यवस्थापक द्वारा हटा दिया गया है.

    जवाब देंहटाएं
  2. बहुत शानदार।
    हक़ीकत में रह जारी है ख़्वाहिश अधूरी
    जिनको करते है हम सपनों में पूरी।

    सतीश।

    जवाब देंहटाएं
  3. हर शब्द को इस प्रकार से सजाया है आप ने जैसे ...........,,👌

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

Comments

Popular One's