ልጥፎች

ከ2023 ልጥፎች በማሳየት ላይ

क्या अब भी इम्तिहान है ! #Hindi Poetry on life

ምስል
Life   इम्तिहान है  ये कैसा एहसास है के दर्द भी अब रास है  बोझल है आँखें थकान से न जाने किसकी आस है  कह रही है झुकते उठते  खुद से ही ऐतराज़ है छलावे की ज़िन्दगी में   किसपे ऐतबार है  ! मूँद ली ऑंखें अब दीखता सबकुछ साफ़ है क्यू होगा अब उज्र किसी से हम भी तो नादान है  चल रहे है भेड़ चाल  ये भी कहा आसान है कलेजा रख दिया निकाल के क्या अब भी इम्तिहान है !

सफर ऐ ज़िन्दगी में ठहराव नहीं है - Hindi poetry On Life

ምስል
सफर ऐ ज़िन्दगी एक ही जनम में जी ली है कई बार  सफर ऐ ज़िन्दगी में ठहराव नहीं है बिता हुआ मंज़र है आँखों के सामने  बढ़ चुके है आगे मगर ऐतबार नहीं  है रुकू किसी मोड़ पे तो सवाल है कई   भागते है खुद से या पहचान नयी है  क्या खो दिया है हम भी कभी जान न सके  तलाशती आंखों को कई बार जुगनू दिखे  कहना तो कुछ नहीं है एक शिकवा है ज़रा  क्यू किराये की ज़िन्दगी में एहसान बहुत है 

अशआर # इंतज़ार करते है #Love Poetry

ምስል
 इंतज़ार *********************************************** जो दिल में  है  कह   देते  है इश्क़ जो तुमसे  करते है अंधेरो से रौशनी की बात करके   दिल के चिरागो को रौशन करते है रास्तों से मंज़िल का पता पाते है और भूले हुए को रास्ता बताते है  अपने ख्यालों से ले सुकून एक नया आशियाँ बनाते है करना है दूर तक सफर तन्हा इसलिए यादों को जवां रखते है  फ़िज़ूल है तुमसे वफ़ा की उम्मीद  इसलिए ज़ख्मो को हरा रखते है  चेहरे पे न दिखे दिल की तख्ती इसलिए मुस्कान बड़ी रखते है  तुम आओ या न आओ दोस्त मेरे  हम इंतज़ार तेरे सुभू शाम करते है 

ऐसे प्रिय को कौन सताए

ምስል
प्रिय ज़िद्दी स्वाभाव बचकानी हरकते     अपनी मनमानी और तेवर तीखे रोते हुए को भी हँसा दे  चेहरा देख के हाल बता दे  कोई बहाना जहां चल न पाए हर बात पे कसम उठाये  परवाह ऐसी अधिकार जताये  कोई कबतक नज़र चुराए  गुस्से में भी इतना सत्कार  आप के अलावा कोई शब्द न आए  खुद से ज़ादा परवाह करे जो ऐसे प्रिय को कौन सताए 

अशआर (समय / वक़्त) #रूपए ने इंसान की कीमत घटा दी #Two Lines on Time/Reality

ምስል
  अशआर  (समय / वक़्त)  ************************************************* समय ने धुंद की चादर हटा दी  और वास्तविकता की पहचान करा दी  मुखोटे थे सुन्दर मासूम और निश्छल वक़्त के थपेड़ो ने असलियत दिखा दी  वो धोखे में जीना खुदी में ही रहना नए आईने ने वो पहचान मिटा दी  अब जैसा है चेहरा वैसा लगे तिलक रूपए ने इंसान की कीमत घटा दी  वो लहज़ा वो अदब वो रीति रिवाज़ नए चलन ने वो तहज़ीब भुला दी 

अशआर #जहाँ वास्तविकता हो वहाँ व्योहार न चले #Life Quotations

ምስል
  अशआर  Life Quotations In Hindi ******************************************** ज़िन्दगी कुछ ऐसे गुज़र गयी हर रिश्ते में एक रिक्तता रह गयी  मिन्नतों से मिले थे जो हमें उनके बिछड़ने की कसक आमरण रह गयी  निरस्ता हर  चेहरे पे अब दिखने लगी  लगता है दूभर समय की परख होने लगी  वयस इतनी नहीं जितनी खिन्नता मिली  यहाँ खोने के लिए कुछ नहीं ऐसी अमीरी मिली  साथ चले तो बहुत पर साथ निभा न सके  जहाँ वास्तविकता हो वहाँ व्योहार न चले 

अशआर #तेरे सिवा कुछ याद नहीं

ምስል
याद    अशआर उन आँसुओं का क्या जिन्हे तुम रोक न सको और वो परवाह है कैसी जिसे तुम जता न सको  बेइंतिहा गिले शिकवे और बदनामी लिए हुए देखु कैसे ये आईना अपनों कि तोहमत लिए हुए कसूर है किसका सजा किसको मिली है टूटा है ये दिल इतना के आवाज़ न हुई है  हार गए है किस्मत से लकीरो में तेरा नाम नहीं बदनामी के सिवा इस रिश्ते का और कोई अंजाम नहीं  ख़ामोशी है दरमियाँ के कोई उम्मीद नहीं है  भूलू  कैसे   तुम्हे  के  तेरे सिवा  कुछ याद नहीं है 

#रामायण चौपाई #जय श्री राम #राम सिया राम सिया राम जय जय राम

ምስል
 श्री राम  ************************************************* हरि अनंत हरि कथा अनंता। कहहिं सुनहिं बहुबिधि सब संता॥  रामचंद्र के चरित सुहाए। कलप कोटि लगि जाहिं न गाए॥ जिस प्रकार प्रभु अनंत है जिनका कोई पार नहीं पा सकता  उसी प्रकार से भगवान की कथाएं भी अनंत है  ॥ सब संत लोग इन्हे अनेक प्रकार से कहते सुनते है  श्री राम चंद्र जी का सुन्दर चरित्र करोणो युगो में भी गाए नहीं जा सकते  ॥ Pls enjoy the short clip on SiyaRam

ॐ #ॐ नमः शिवाय #

ምስል
ॐ   ********************************************** स्वास तुम्ही हो  देह तुम्ही हो इस जीवन का  आधार तुम्ही हो  तेरा ये जीवन  तुझी को समर्पण मेरी तो पहचान तुम्ही हो

संतान के लिए भगवान है आप #पिता जी पे कविता #Hindi Poetry On Parents #Father -The Role Model

ምስል
संतान के लिए भगवान है आप ************************************************** घर परिवार का सहारा  एक स्तम्भ जिसपे है गर्व सारा  अपने कर्तव्यओं से लदा हुआ पिता जिसपे है बोझ सारा  क्या सोचा कभी  उनके भी है अरमान नहीं जीवन उनका   संघर्ष का नाम जो सबके बारे में  सोचे  अपने सभी फ़र्ज़ निभाए है उसकी अपनी भी ज़रूरते  क्यू परिवार कभी समझ न पाए  थोड़ी परवाह कुछ बात चीत हंसी के पल और उनकी सीख और क्या चाहिए मात पिता को दो मान सम्मान और जीत लो दिल  बच्चे हो जिम्मेदार तो सहारा बनते  आगे बढ़के  हाथ थाम  लेते  ख़ुशी बाप की दुगनी हो जाती जब कंधे तक बेटे की लम्बाई हो जाती    एक साथी जैसा रिश्ता  बन जाता  दुःख सुख आपस में बँट जाता सलाह मश्वरा और रिश्ते नाते घर में ही फैसले हो जाते जितना हो सके समय दो इनको साथ रहो और खुश रखो इनको है किस्मत जो सिर पे हाथ नित्य नियम लो आशीर्वाद असली धन -दौलत माँ बाप  संतान के लिए भगवान है आप।। 

माँ # हैप्पी मदर्स डे # Mother #Mother's Day Quote

ምስል
******************************************************************************  तेरे साथ से संसार है  पूरा होता परिवार है किस्मत भी देती उसका साथ  सिर पे जिसके माँ का हाथ 

सुप्रभात #Good Morning Quotes #सुविचार

ምስል
Good Morning ***************************************************** ईश्वर आपकी सभी मनोकामना पूर्ण करे   

श्री गणपति विनायका #जय गजानना

ምስል
जय गजानना    ****************************************** प्रभु तुझपे विश्वास है  हर कदम मेरे साथ है गिरने का अब डर नहीं गजानन मेरे साथ है 

श्रमिक दिवस # labour's Day #1st May

ምስል
*************************************** खेतो में अनाज है तुमसे इमारतों की पहचान है तुमसे मजदूर बिना जीवन न है आसान  इनके श्रम से ही है देश की पहचान 

माखन चोर नन्द किशोर #जय श्री राधे

ምስል
  *************************************** माखन चोर नन्द किशोर नटखट कान्हा और रणछोड़  प्रेम की राह दिखाने वाले हरी बोल हरी बोल 

उद्देश्य नहीं बदले करते # सुविचार #Motivational Poetry

ምስል
  * सुविचार* गिरने के डर से  चलना नहीं छोड़ा करते रास्ता मुश्किल हो तो क्या उद्देश्य नहीं बदले करते हार या जीत,  दो ही तो ओहदे है पराजय की डर से  कोशिश नहीं छोड़ा करते अवसर देर से सही मिलते ज़रूर है  निराश होके ज़िन्दगी के कपाट बंद किया  नहीं  करते 

ॐ नमो भगवते वासुदेवा # जय जगदीश हरे

ምስል
  **************************************** क्या कहु तुमसे  तुम्हे सब पता  है  बिन बोले सब जान लो तुम में वो कला  है तेरा ही जीवन  प्रभु तेरी ही साँसे है संपर्पण तुम्ही को मेरी तो पहचान तुम्ही हो करू सेवा भक्ति   मैं निष्ठां से तेरी  कृष्णा, कृपा करो ऐसी  जिसमे भलाई हो सबकी  **********************************

श्री गणपति मंगलकारी # Jai Ganesha

ምስል
****************************************** मात पिता है संसार  जिनके बुद्धि के देवता जिन्हे सब कहते  खाते जो मोदक मिष्ठान मूषक की सवारी  करते  गणराज वही तो  है अपने गणपति  महाराज

True Quotes #समय को अपना समय दो

ምስል
  ************************************************* समय को अपना समय दो  वही  तो अनमोल है जो आपको  ज्ञान दे  उस से बड़ा कौन है  वक़्त पे जो काम आये वही तो घनिष्ट है जो बढ़के हाथ थाम ले वही तो सच्चा मीत है 

True Quotes #Positive Facts Of Life

ምስል
********************************** आपको आपकी उम्र नहीं आपका बड़प्पन बड़ा बनाता है झुकने से आपका मान कम नहीं और बढ़ जाता है अच्छी संगत से सद्गुण है आते  और जीवन सफल हो जाता है  शिक्षा से है ज्ञान मिलता जीने का सलीका आ जाता है प्रेम से है परवाह आती  और जीने का उद्देश्य मिल जाता है। 

लक्ष्य पे ध्यान केंद्रित कर #Motivational Poem #Believe In Yourself

ምስል
प्रेणादायक कविता  ************************************************ बुरे समय को पीछे छोड़  बढ़ना है आगे की ऒर बिना रुके ऒर बिना डरे अपनी मंज़िल की ऒर बढे  राह की  रुकावटें  मेहनतो से हट जाएँगी  जटिल परेशानियां  पराक्रम से सरल हो जाएँगी  मूँद ले आंखों को अपनी  लक्ष्य पे ध्यान केंद्रित कर भूल के अतीत ऒर भविष्य  वर्तमान को मजबूत कर  बस कदम उठा  ऒर कूच कर जीत होगी ज़रूर  बस खुद पे विश्वास कर   Pls enjoy the short clip of Motivation Quotes

ॐ # हर हर महादेव #ॐ नमः: शिवाय

ምስል
 ॐ    ******************************* देखा है सपने में तुमको  सिर तेरे दर पे झुका है  तब से खुश हूँ ये सोच के मैं  के प्रभु ने दर्शन दिया है  

श्री राधे कृष्णा # सृष्टि के रचयिता

ምስል
श्री राधे कृष्णा       ***************************************** सागर है नयन मुख में ब्रह्माण्ड  अधरों पे रहती है मुस्कान सृष्टि के रचयिता  हो कृष्णा तुम तो  प्रभु ! मैं तेरे चरणों की रज समान 

आपकी मुस्कराहट #Your Smile :)

ምስል
*******************************  आपकी  मुस्कराहट  आपकी सुंदरता बढाती है आपका ब्लड प्रेशर कम करती है आपको तनाव मुक्त करती है  और ये प्राकृतिक दर्द निवारक है

कोंपले - #New Buds #Hindi Poem On leaves

ምስል
Leaves : पत्तियाँ  *********************************** धूप - छाव से बेखबर  पतझड़ - बसंत से अंजान पेड़ो पर फिर आयी है कोंपले लेके एक नयी पहचान  दमकती सी इठलाती हुई सजी हुई है डाली पे चमक रही हीरे जैसी वृक्षों  की हर टहनी पे  देख के मन है प्रस्सन हुआ बच्चा जैसा खिलखिला रहा  इन धानी रंग की पत्तियों ने   दरख्तों को सजा दिया देखने है इन्हे सारे मौसम वसंत, ग्रीष्म, वर्षा ,शरद हेमत और शीत ऋतू  पत्तियाँ है पेड़ का अहम् भाग  इनसे ही  पेड़ का भोजन बनता  और जीवो को प्राणवायु मिलता  कोंपले से पत्ती बनने का सफर  अपने आप में है एक सबक  शाखाओं से अपनी जुड़े रहे  स्वय को खुश और व्यस्त रखे  l

नंदीश्वर #जय नंदी देव #ॐ नमः शिवाय

ምስል
जय नंदी देव    ********************************************* किसी और की ज़रूरत नहीं प्रभु , तेरा होना ही काफी है  तुम सामने रहो महादेव मेरे  तेरी भक्ति में ही शक्ति है 

कलयुग के रिश्ते # Today's Relations

ምስል
 कलयुग के रिश्ते *********************************************** कलयुग के रिश्तों  का  इतना सा फ़साना है  न मुझे कोई मतलब तुमसे  न तुम्हे ही कोई रिश्ता निभाना है  मिया बीवी और बच्चे बस  बाकि सबसे औपचारिकता निभाना है  और रिश्तों से कोई दरक़ार नहीं  एक नाम का बोझ उठाना है अपना खाना ही  मुश्किल है यहाँ किसको बना के खिलाना है  अब प्यार नहीं तकरार है तेरे मेरे की मार है पैसों ने लेली  जगह सबकी हाल पूछना भी दुश्वार है बड़ा परिवार और ज़ादा सुख  वो तो सपना पुराना है  हम दो और हमारे दो इससे आगे क्या किसी को जाना है  छोटा परिवार और भीड़ कम अब ये नया नारा है दादा दादी और नाना नानी  वो तो गुज़रा ज़माना है माँ - बाप को पहचान ले बच्चे  तो समझो गंगा नहाना है  l

ॐ गन गणपतये नमो नमः #गणेश मंत्र

ምስል
श्री गणेशा  ******************************************  ॐ गन गणपतये नमो नमः ॐ श्री गणेशाय नमः  ॐ लम्बोदराय  नमः ॐ गणेशाये नमः   

गोविंदा हरे गोविंदा # Jai Tirupati Balaji

ምስል
तिरुपति बालाजी    ************************************* तेरे सवालों का तुझको जवाब मिलेगा  तिरुपति बालाजी में आके  हर समस्या का समाधान मिलेगा l Pls enjoy the short video on Balajii

ॐ नमः शिवाय

ምስል
ॐ नमः शिवाय    *************************** गले में सर्प जिसके है  मस्तक पे चंद्रमाँ हाथ में त्रिशूल है वही तो सर्वज्ञ है  गले में सर्प जिनके है मस्तक पे चन्द्रमा हाथ में त्रिशूल है वही तो सर्वज्ञ है

अनमोल रिश्ता

ምስል
अनमोल रिश्ता  *************************************** तुमसे मिलना एक बहाना था जिंदगी को तुमसे मिलाना था एक अनमोल रिश्ता निभाना था  जिसे मेरा जीवन महकाना था दुःख है ! एक कहानी ख़तम हुई अफ़सोस ज़िन्दगी रूठ गयी क्या खबर थी मेरे साथ न तू होगा  पर जो तोहफा दिया तूने वो तुझसे बढ़ कर  होगा !

बाल श्रम | #Hindi Poetry On Child Labour

ምስል
बाल श्रम  ******************************************************* छीन कर मासूम बचपन  देदी गरीबी ने जिम्मेदारी खिलोने से खेलने की उम्र में नियुक्त हुए है बाल कर्मचारी  गरीबता भी अभिशाप है मार जिसकी सहनी पड़ती दो वक़्त की रोटी के लिए  दिनभर की दिहाड़ी करनी पड़ती प्यार और दुलार मिलना है जिनको दुत्कार उनको मिल रही कैसी परिस्थिति है जिसमे वक़्त से पहले बचपन और जवानी ढल रही  आय, असमानता, शिक्षा की कमी बड़ा परिवार और कृषि  की  कमी कारण है ये बाल श्रम के भुक्तना जिसे 14 साल से कम उम्र को पड़े  कम पगार सुविधाएं कम मन मर्ज़ी का काम, सवाल कम  छोटा कद, कंधो पे वजन भारी कुपोषण का शिकार है परिश्रमकारी  शिक्षा और जागरूकता का आभाव  व्यसायिक और नियुक्ताओं की कमी कानून और उसके दंड को है समझाना बाल श्रम का  है  बहिष्कार  करना  अचरज है ये देख के देश आज भी गुलाम है बांध के आँखों पे पट्टी इंसान बन रहा महान है। 

श्री गणेशा..# विघ्नहर्ता ##Bhajan On Ganesha

ምስል
श्री गणेशा ******************************************** जय गणेशा ..... तुम्हे नमन हमेशा मेरे दुःख सुख में  साथ रहना हमेशा   जब पथ भटकू राह दिखाना मुश्किल समय में भी साथ निभाना  विघ्नों को हरना  हे विघ्नहर्ता करुणा कृपा को अपनी हरदम बरसाना  अकेला न करना  प्रभु कभी मुझको हमेशा अपने तुम  साए में रखना  ये जीवन तो है प्रभु देन तुम्हारी मुझको अपनी सेवा में रखना l Short Video On Shri Ganesha 

#जय श्री जग्गन्नाथ #Bhakti Status

ምስል
 जय जग्गन्नाथ    ********************************* जीना अब आसान हुआ  तेरे साथ से मेरा साथ हुआ कहना सुनना अब कुछ भी नहीं प्रभु ! सब कुछ तुझ पे सौंप दिया l Pls enjoy short video on  जय श्री जग्गन्नाथ 

प्रेरणादायक कविता #Motivational Quote # Life Quote

ምስል
प्रेरणादायक कविता    ********************************************************** तराश कर हुनर को  तेरे तुझे कामयाब बना रही  जो हर चेहरे को पहचान ले मैं वो आईना दिखा रही हर रात के बाद सुबह होगी ये बात तुझे समझा रही  ज़िन्दगी है नाम मेरा  जीना तुझे मैं सीखा रही l Short Clip On Motivational Quote

ॐ नमः शिवाय # भोले शंकर स्टेटस

ምስል
ॐ नमः शिवाय ****************************************** तू ही आसरा तू ही सहारा  है कौन एक तेरे अलावा  ॐ नाम की शक्ति ही तो चलाये है ये संसार सारा l ************************** Short Video On Bhole Shankar status

दुल्हन #Dulhan #Hindi Poetry On Bride #Wedding Day # Hindi Poetry On marriage

ምስል
दुल्हन ********************************** सजाया है आज खुद को मैंने  पिया तेरे इंतज़ार में सुरमा है चंचल रात की स्याही  मांग सजे है प्यार की निशानी  ओढ़ ली है धानी चुनरिया अंगिआ जैसे रेशम केसरिया पैरों में है आलता बिछिया और माथे पे चमके  बिंदिया कलाई भरी है गुलाबी चूड़ियाँ कानो में दमके है झुमकियां  मुख चमके जैसे पूनम का चाँद नथ में मोती जड़े तमाम छागल ने अब किया है शोर दुल्हन चली अब पी की और  करके सोलह श्रृंगार सजन खाई सातो जन्म की कसम  और बंध गए पवित्र बंधन में हम 

# जय श्री राधे #Happy Holi Status # Happy Holi

ምስል
हैप्पी होली    आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाये !! Happy Holi To All !!

#जय श्री गणपति विघ्नहर्ता # GANESHA SHLOKA # GANESH CHATURTHI

ምስል
  ******************************************** "वक्रतुंड महाकाय सुरकोटि समप्रभा : निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा "॥ हे प्रभु ! मुझे हर समय मेरे सभी कार्यों को बाधाओं से मुक्त करे l जय गणपति विघ्नहर्ता 

#जय श्री राधे #Radhey Krishna Status

ምስል
 Pls Enjoy The Short Video Of Radhey Krishna ************************************** जय श्री राधे 

# प्रेरणादायक कविता # Motivational Poetry on Life # Inspirational Poetry On Never Loose Hope # Best Teacher Is Life

ምስል
Never Loose Hope - प्रेरणादायक कविता ******************************************** लगता है रूठी है मुझसे  इसे बच्चे सा बहकता हूँ  फिर नयी कहानी सुनाता हूँ  जिसमे जादू है कुछ यादो का कई भूले बिसरे किस्सों का बस खो जाती उनमे ही हस्ती हुई  कहती है मुझसे  अभी तो तेरा अधूरा है सफर ज़िन्दगी है नाम मेरा , जीना तुझे  मैं  सीखा रही  रूठी नहीं हूँ तुझसे मैं  तुझे तजुर्बेदार बना रही  शीशे सा जो मन है तेरा  उसको मजबूत बना रही  ।  राह में जो ठोकरे है  वही तो सबक सीखा रही हिम्मत न हार बस चलता चल ज़िन्दगी तुझे रास्ता दिखा रही  तराश कर  हुनर को   तेरे तुझे कामयाब बना रही  जो हर चेहरे को पहचान ले मैं वो आईना दिखा रही हर रात के बाद सुबह होगी ये बात तुझे समझा रही  ज़िन्दगी है नाम मेरा  जीना तुझे  मैं  सीखा रही  Pls Enjoy The short Motivational Video