Prerna- Har Kahani Ki Shuruwaat Sangarsh Se Hogi -Motivational Hindi Kavita
हर कहानी की शुरूवात संघर्ष से होगी
रात अंधियारी हो तो क्या भोर तो होगी
समस्याओं का कहर बेशक टूटा है तुमपे
समाधानों की मगर उम्मीद तो होगी
वो गम जिसमें डूबे हो सिर से पाँव तलक
अखिर उस गम की एक उम्र तो होगी
चित्त में है जो बसा है तेरे रातों - दिन सुबहो शाम
कभी तो उस अराध्य से मुलाकात तो होगी
दिल ने कही है एक बात वो बात मान ले
मुनाफा न सही चैन की नींद तो होगी
मुश्किलों से ही सही अखिर मिलते है रास्ते
देर से ही सही मंज़िलों से मुलाकात तो होगी
कोई कितना बदनाम करे नाम को तेरे
बादल छठने के बाद फिर धूप तो होगी
Vinita Mishra


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Comments