संदेश

जनवरी, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

यादें | SHORT POETRY ON YAADEIN | MEMORIES | PAST | REGRET | DESIRE TO LIVE

चित्र
Kindly watch short video on   Yaadein हर  ख्याल तेरा  , एक सपना दिखा जाता  है  जो ज़िन्दगी हम जी न सके उसकी याद  दिला जाता है  ! याद  - Memories

इज़हार | Expressing Love | Hindi Poem On Feelings Of Love | Learnings In Love |

चित्र
इज़हार  यूँ ही राहों  में मिल गया कोई अधूरी कहानी को पूरा कर गया कोई एहसास न था के कितने अकेले है हम   दो कदम साथ चल के ये जता  गया कोई  ! अपनी खूबसूरती से तो वाकिफ न थे हम  आँखों में आँखें डाल शीशा दिखा गया कोई  ! अच्छा समय बिता साथ रह के जिसके उसी वक़्त का इंतज़ार सीखा गया कोई  ! प्यार होता है क्या निभाते है कैसे  ? इज़हार करके निभाना सीखा गया कोई  ! Kindly watch short video on IZHAR

INDIA | भारत - ऐसा एक हिन्दुस्तान बने | Hindi kavita For 15th August & For 26th January | Patriotic Poem

चित्र
भारत - ऐसा एक हिन्दुस्तान बने  ऐसा  एक  हिन्दुस्तान बने जहां हर दुःख का समाधान रहे हो एक दूसरे में निस्वार्थ प्रेम और आपस में सब मिलकर रहे  ।  जहां ऊंच नीच का फर्क न हो न काले गोरे का भेद रहे क्या हिन्दू और क्या मुसल्मा सब में भाईचारा रहे  ।  बेटियां भी हो बेटो के समान दोनों को बराबर प्रेम   मिले  न दान दहेज़  की  हो चिंता माता पिता भी निश्चिन्त रहे  ।  मिले सबको एक समान अधिकार अमीर - गरीब न आपस में लड़े  हो आदर,कर्त्तव्य और प्रेम जहां ऐसा एक हिंदुस्तान बने। ।  Kindly Watch Short Video On INDIA

आशिक़ी | Love Poetry | Beautiful Short Poem On Love & Relationship

चित्र
Kindly watch short video On Love Poetry           क्या जूनून क्या आशिक़ी थी  हमने भी कभी मोहब्बत की थी ।  रहते थे जिसके खयालो में गुम  वही तो असली ज़िन्दगी थी।।   जूनून

मर्ज़ी नहीं | MARZI NAHI | EMOTIONAL POETRY ON LIFE | HEART TOUCHY POETRY LIVING LIFE

चित्र
मर्ज़ी नहीं  अब दिल मेरा ये भर गया , हर बात से मुकर गया , कुछ न पूछो यारो मुझसे मेरा मन हर जगह से उठ गया  जो मिला वही बदल गया , दिखा के सपने सुनहरे चल दिया क्या उम्मीद करे किस्मत से हम जहाँ ठहरे वही दिन ढल गया हर आह पे एक आह है अब दर्द भी शर्मसार है , कितना मिला है ये मुझे न इसको कुछ अनुमान है  कुछ कहने की तम्मना नहीं ! ये ज़िन्दगी अब अपनी नहीं , जो चाहा कभी हुआ नहीं , अब अपनी कोई मर्ज़ी नहीं ।।

जिंदगी - नाटक और किरदार | LIFE -DRAMA & ITS CHARACTER | Long Beautiful Poem On The Struggles Of Life

चित्र
** जिंदगी - नाटक और किरदार  ** जिंदगी हर कदम  एक नया मोड है  क्या होगा कल बस यही प्रश्न है !  है  कभी पहेली  तो कभी जिज्ञासा  कभी काली रात तो कभी उजियारा  कभी हंसा दिया तो कभी रुला दिया  बच्चे जैसे मन मेरा ज़िन्दगी ने उलझा दिया  कराके रिश्तों की पहचान मुझे  आँखों से पर्दा हटा दिया  इस जीवन के कितने रंग  और कितने ही पहलु है  जीना है बस यही जीवन  फिर क्यू इतने रूप इसने बदले है  कितने संघर्ष और कितने दिन  क्या कुछ भी है  ज्ञात  इसे  अबतो आदत पड गयी  जीना है हर हाल इसे ! फिर भी एक तस्सली है   हर रात की सुबह होती है जीना तो ज़िन्दगी ने  सीखा दिया  प्रेम और द्वेष में फर्क दिखा दिया  दिखा दिए सबने अपने रंग  चलना है बस अपने दम   है इसमें भी एक अपना मज़ा  खेल इसका अब  समझ आने लगा    पूरा कर मेरा अरमान   करादे अपनी पहचान  या  कहदू तुझे फरेब मैं  ज़िन्दगी एक नाटक  और इसका किरदार मैं । 

प्रेरणादायक सुविचार | MOTIVATIONAL QUOTE | INSPIRATIONAL THOUGHT ON SUCESS | GOODMORNING QUOTE

चित्र
प्रेरणादायक  सुविचार हर राह पे हो फूल मुमकिन तो नहीं है ! ठोकरो के बिना जीत मिले तो वो जीत नहीं है  , ये जिंदगी ही कुछ ऐसी है  ! कांटे हो जहाँ मिलता फूल वही है । ।   Kindly watch short video on Motivational Quote

कुछ ऐसे ही | KUCH AISE HI | HINDI POETRY ON STRUGGLE IN LOVE LIFE

चित्र
कुछ ऐसे ही किसी से इश्क़ होना गुनाह नहीं है हर कसूर की सजा मिले ज़रूरी नहीं है , यह चाहत ही कुछ ऐसी है जनाब ! जिससे हो जाये उससे शिकायत नहीं है।  हर बात सबसे कहे मुनासिफ नहीं है बस हाले दिल बयान करे तो ही सही है  ,                             ये आदत ही कुछ ऐसी है जनाब !  मिले  जिससे  दिल बस विश्वास वही है  । हर राह पे हो फूल मुमकिन तो नहीं है ठोकरो के बिना जीत मिले तो वो जीत नहीं है  , ये जिंदगी ही कुछ ऐसी है जनाब ! कांटे हो जहाँ मिलता फूल वही है । ।  

प्रकृति से मिलन | वनस्पति जल , जीवन और प्राकृतिक पर रचना | Our Nature & Its Beauty #Motherland

चित्र
प्रकृति से  मिलन  ऐ दिल चल प्रकृति से मिले  जहाँ पूरी हो मेरी तमन्ना   और चित मेरा प्रसन रहे  हो इश्वरिये शक्ति का एहसास  जहाँ  और उसकी रचनाओं से मन जुड़ता रहे    जहाँ मिले असीम सुकून   और दमकता आसमान रहे  धरती जहाँ हो हरयाली लपेटे  और पेड़ फल फूलो से लदे रहे  हो खिली  धूप पत्तो से झांकती और कल कल करती नदिया  बहे  नंगे पाओं चल सकू जहाँ में  घास , पुष्प पर ओस दिखे  सुनाई दे जहाँ चिड़ियों की चहक और पपीहे की पीहू रहे  साथ रहे कोयल की कुहुक  और गूंजती मेरी आवाज़ रहे   हो दरख्त जहाँ गगन चूमते और भूमि को आकाश मिले हो तारे नभ में बिछे हुए और जुगनू धरती पर जलते दिखे  तिलक लगाउ उस मिट्टी से जो वन उपवन से मुझे मिले   ओढ़ लू मैं वो रंग केसरी  जो उगते सूरज में  मुझे दिखे   सजा लू बालों मैं वनफूल और लाली गुलाब से ले लू मैं  दूध से झरने में नहाके अंतर  मन को पावन करलू मैं   सुन्दर पुष्पों से करके श्रृंगार  फिरसे मन में...

कागज़ी इज़हार | KAGAZI IZHAAR | Expression Of love | Describing Love | Accepting Love | Beautiful Love Poem

चित्र
Kagazi Izhaar  ************************** ये कलम जो मेरे हाथ है  प्यारा इसी का साथ है   इससे इश्क़ मुझे हो गया , नाम जो तेरा  इसने लिख दिया  ! बस  ज़िक्र तेरा शुरू हो गया  और ये कागज़  समझो भर गया   न कुछ था ख्याल में मेरे  अब क्या - क्या लिखू सवाल है मेरे  ! आके बता दे तू मुझे  लिखू  तेरे प्यारे सुनहरे पल   या लिखू  तेरे जीने के अरमान पूरे    कहाँ से शुरू करू  कहाँ पे ख़तम थक जाएँगी कलम मेरी लिख के तेरे रंग ! बस इतना ही लिखती हूँ तेरा आना  जैसे   मुकम्मल दुआं  और जाना   तेरा    ले जाएगी मेरी जान पिया !

जीने की चाह | HINDI KAVITA ON LIFE | Truth Of Life

चित्र
जीने की चाह एक कशमश सी है ज़िन्दगी  क्यों इतनी अजीब सी है ज़िन्दगी जो चाहा वो पाया  नहीं जो होना था हुआ नहीं।  किस बात का गुमान करे  ज़िन्दगी किसी की सगी तो नहीं  हर बात पे आहें भरते है इसकी लिखी ही करते है।  क्या कहे   ये  कड़वा सच है , गुलाब सी ज़िन्दगी  काँटों से घिरी  है  ।  कभी लगे समुन्द्र सी शांत  विशाल गहरी और जिंदगी लिए हुए  जिसका थाह  न  लगाया जा सके   ज़िन्दगी के रंग  तो  बहुत है दोस्तो   पर सबकी  ज़िन्दगी  लगती  बेरंग   है  किसी न किसी वजह से परेशान है हर कोई देखना है और जीतना है  हर चाल को इसकी  क्या पता थक जाये ये अपनी आदतों से   और जीत जाये हम ज़िन्दगी को जीने की चाह में  !

Shri Krishna 💓💓 | Krishna Bhakti

चित्र
Pls watch short video on Shri Krishna 😍                   Shri Krishna कभी मिलना तुझसे हो न सका  फिर भी लगे जैसे प्रभु तू संग रहा ! तेरे होने का एहसास मुझे ऐसा लगे , मानो अँधेरी राह में भी दिए जल रहे  ।

बेज़ार | AN EMOTIONAL POETRY ON LIFE

चित्र
बेज़ार क्या लिखा है तूने  कभी पढ़ लिया होता , मुझे ज़िन्दगी देने से पहले  तू भी इसे जी लिया होता  एक एहसान मुझपे भी  कर दिया होता कभी मेरे साथ आके  तू भी रह लिया होता ।  समझते हम भी  तुझको ऐ ...खुदा ! ये जीवन  भी तूने  अगर जी लिया होता  ।  जब  दूर तक कोई दिखाई नहीं देता , फिर तुझे भी अपनी किये  पे पछतावा होता ।   बस एक जवाब देदे मेरे खुदा मुझे  , तेरी ज़िन्दगी क्यों मुझको   बेज़ार सी लगे । 

मुलाकात तो हुई | Beautiful Poetry on Meeting With Love In Dreams | Romantic Poetry | Desire To Dream

चित्र
Mulaakat  सपनो में ही सही मुलाकात तो हुई जो तुमसे कहने थी , वो बात तो हुई ।  माना के सपना था मेरा  जिसमे तुझसे मिल लिए  , एक अरसे बाद ही सही  तेरी बाहों में सो लिए।  मुस्कुराती शक़ल  तेरी फिर आंखों में बस गयी एक रात में ही मानो , मैंने कई सादिया जी ली  ।  ऐसा ही कोई सपना  मेरे यार फिर दिखे मैं सामने बैठु तेरे , तू मुझे देखता रहे ! !   Pls watch small video on Mulakaat To Hui

कहता है दिल | Hindi Poetry on Love , Acceptations & Waiting Period In Love

चित्र
Kehta Hai Dil आना है लौट के तुझे कहता है मेरा दिल  ऐसी कोई राह नहीं जिसकी नहीं मंज़िल    रहना है तेरे साथ ही कहता है मेरा दिल ऐसी धरती नहीं कहीं जिसका आस्मां नहीं  प्यार है तुझसे ही कहता है है मेरा दिल ऐसा कोई हृदय नहीं जिसमे बसता कोई नहीं    है उमीदे तुझसे ही कहता है मेरा दिल ऐसी कोई रात नहीं जिसकी होती सुबह नहीं  इंतज़ार है तुझको भी कहता है मेरा दिल ऐसा कोई शख्स नहीं जिसको मोहब्बत नहीं   । । 

हार | Emotional Short Poetry | Heart Touchy Lines

चित्र
  हार ये बेचैनी ये खलिश और बरसो का इंतज़ार ! ये मेरा इम्तिहान नहीं !  तेरी हार है परवरदिगार।। 

दिल के करीब 💕 | Romantic Poetry on Love & Friendship | Feelings For Love 💕

चित्र
Pls Watch  Short Video on Romantic Poetry            Dil Ke Karib एक प्यारा सा शब्द इश्क़ है  जो हर दिल को अज़ीज़ है ।  जिसको हो जाये ये , वो बड़ा ही खुशनसीब है ।   एक अलग दुनिया , एक नयी उम्मीद है ।  सभी रंगों से जो मिलके बने , एक नायाब तस्वीर है ! जो दिल के बेहद करीब है  , उसी का नाम तो इश्क़ है ।  एक ख्याल ,एक ख़्वाब  और एक नई रौशनी है   ! !