Apne Mahadev Me Milna Chahta Hun - Shiv Bhakti












तेरा दिया जीवन प्रभु, तेरे ही दुख हैं

मैं कौन, मेरी पहचान क्या

ये सब भ्रम है



जी रहा हूँ जो ज़िंदगी, भोले रहमत है तेरी

हर साँस मेरी कृपा है तेरी


चुना है मुझे, ये तेरा फ़ैसला है

क्या कहूँ तुझसे, तुझे सब पता है 

मेरे अच्छे बुरे कर्म सब तेरी नज़र हैं

ज़र्रे ज़र्रे की महादेव तुझको ख़बर है


मैं तुच्छ प्राणी एक राज के बराबर

किरदार हूँ एक कहानी के तेरे

अंजाम क्या है नहीं जानता हूँ

बस अपने महादेव में मिलना चाहता हूँ l

mahadev shiv bhakti  hindi


टिप्पणियाँ