इज़हार | Expressing Love | Hindi Poem On Feelings Of Love | Learnings In Love |

इज़हार 











यूँ ही राहों  में मिल गया कोई

अधूरी कहानी को पूरा कर गया कोई


एहसास न था के कितने अकेले है हम  

दो कदम साथ चल के ये जता  गया कोई  !


अपनी खूबसूरती से तो वाकिफ न थे हम 

आँखों में आँखें डाल शीशा दिखा गया कोई  !


अच्छा समय बिता साथ रह के जिसके

उसी वक़्त का इंतज़ार सीखा गया कोई  !


प्यार होता है क्या निभाते है कैसे  ?

इज़हार करके निभाना सीखा गया कोई  !

Kindly watch short video on IZHAR






टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

Comments

Popular One's