Posts
जहाँ कोई नहीं वहां तू है प्रभु # ShivBhakti # Shiv Shakti
- Get link
- X
- Other Apps
जहाँ कोई नहीं वहां तू है प्रभु हम सब में है जो जल रही वो तेरी ही तो लौ है प्रभु क्या बोलू कुछ कह न सकु तुम तो शब्दों की श्रृंखला हो प्रभु उठते बैठते सोते जागते लब पे रहता तेरा नाम प्रभु तेरा कोई स्वरुप नहीं फिर भी ख्याल आ जाता है बंद करू जो आँखें अपनी दर्शन तेरा हो जाता है मेरे अंदर भीतर बाहर गूंजता है तेरा नाम प्रभु रहु कहीं मैं भगवन , लेकिन तू रहता है मेरे साथ प्रभु ।।
किसी रोज़ तुमसे कहेंगे # Love # Attachment# Valentine # Relationship # Marriage
- Get link
- X
- Other Apps
किसी रोज़ तुमसे कहेंगे तेरी पलकों की छाए रहेंगे सबकी नज़रों से खुद को छुपाके तेरी बाहों में मेह्फूस रहेंगे किसी रोज़ तुमसे कहेंगे तेरी दुनिया में आके बसेंगे फुर्सत से देखेंगे चेहरे को तेरे निहारेंगे तुमको नैना ये मेरे किसी रोज़ तुमसे कहेंगे जीना का तेरे सहारा बनेंगे जहाँ पूरे होंगे दोनों के सपने ऐसा किसी गुलिस्तां में रहेंगे
कृष्णा तुम संग इश्क़ ऐसा हुआ है # Radha Krishna The Complete Spiritual & Divine Love
- Get link
- X
- Other Apps
अधूरा हो के भी पूरा हुआ है कृष्णा तुम संग इश्क़ ऐसा हुआ है है गजरे में जैसे समायी खुशबू मुझ में तू ऐसे समाया हुआ है जैसे चाँद संग रहते है तारे सितारे नाचे मोर सावन में पपीहा पुकारे करे कुहू कोयल और बदरा घिरआये इन्ही बीच हम भी नभ बन बरस जाये मिल मिटटी में खुशबू कभी अलग न हो पाए बन नदिया की लहरें सागर से मिल जाये हर रूप में बिखरा है प्रेम अपना जो राधा कृष्णा को अलोकिक कर जाये
Jai Bholenath #Shiv Shambhu #Parvati Sang ShivJi #Om Namah Shivaay
- Get link
- X
- Other Apps
भक्त हनुमान -भक्तो में प्रभु के परम भक्त
- Get link
- X
- Other Apps
राम सन्देश बैदेही को श्री हनुमन ने दिया राघव की मुंदरी को माँ तक पंहुचा दिया पा के मुंदरी माँ सिय प्रस्सन हो गयी , हाल सुनके श्री राम का भाव विभोर हो गयी वनवास में भक्त हनुमान , श्री राम से मिले , और भक्तो में प्रभु के परम भक्त हो गए बानर सेना ने नामुमकिन को मुमकिन किया , और समुद्र में भी राम सेतु बना दिया ll
राधा संग कृष्णा # गोपाला प्रभु
- Get link
- X
- Other Apps
गोपाला प्रभु नाम थारो गोपियन की मटकी तोड़ डारो माखन देख तोरा जी ललचाए नटखट कन्हैया बाज़ न आये आंख मिचोली मैया के संग रात दिन उनको सतायु ऐसो छलियौ छैल छबीलो हर कोई तोको नज़र लगायौ बालों में है मोर पंख को नैनन में तोरे कजरा सुहायो छोटे से मुख में ब्रह्माण्ड दिखत है कैसे कोई तोको जान पायो राधा संग तोरी प्रीत पुरानी गोपियन संग रास रचयओ ऐसी लीला कान्हा तोरी सुनत कहत मोरा दिन ढल जायौ
हे भोलेभंडारी त्रिपुरारी # महादेव
- Get link
- X
- Other Apps
हे भोलेभंडारी त्रिपुरारी तुम हो जटाधारी हाथ में त्रिशूल और माथे पे चंद्र नंदी का साथ और सापों का संग पल भर में मान जाते ऐसे भगवन रूद्र रूप तेरा अति प्रचंड हो भोलेनाथ प्रभु भक्तन की आस कृपा करो इतनी रहु तेरा दास परम पिता परमेश्वर देवो के देव हे भोलेभंडारी त्रिपुरारी मैं तेरे कदमो की रज मेरा ये जीवन प्रभु तुझको अर्पण।
जी ली है ज़िन्दगी
- Get link
- X
- Other Apps
एक बोझ दिल पे लिए जी ली है ज़िन्दगी मिलेंगे फिर कभी ये सोचके जी ली है ज़िन्दगी अलविदा कहके कभी देखा नहीं मुड़के सलाम को सलामती समझ जी ली है ज़िन्दगी आखिरी दीदार ए सूरत याद है मुझको जो सोचा नहीं कभी वो हक़ीक़त देख ली हमने मिला न फुर्सते सुकून कभी जो हाले दिल कहते बस आज कल के इंतज़ार में जी ली है ज़िन्दगी मिलाया तुमसे खुदाया है रहमते उसकी हाँ नाज़ करते तुमपे जी ली है ज़िन्दगी
सतनाम वाहेगुरु # AmritSir Golden Temple # Ardaas Kara
- Get link
- X
- Other Apps
Shiv Shankar Bhole Nath # Om Namah: shivayy
- Get link
- X
- Other Apps
***************************************************** सर्वयापी प्रभु तुम हारे का सहारा तुम भटके हुए को राह दिखा दे बांह पकड़ कर पार लगा दे दिल से तुमको याद करे जो अबतो उसको दरस दिखा दे ************************************ सर्वयापी प्रभु तुम हारे का सहारा तुम भटके हुए को राह दिखा दे बांह पकड़ कर पार लगा दे दिल से तुमको याद करे जो अबतो उसको दरस दिखा दे
किसी को तो अपना लगो # Ashaars #Life
- Get link
- X
- Other Apps
***************************************************************************** मसरूफ है इस कदर इस ज़िन्दगी मे रूबरू है हर पहर एक नयी कशीदगी मे || दिन की शुरुवात है और दिन ख़तम हो चला रोज़ की तरह यूँही फिर ऐतबार हो चला || कह रही है वादियाँ, दरख्त और ये क्षितिज सुकूं को जो तुझको दे रहा वो साथ साथ चल रहा || तमाशबीन है सभी और मौन हर शक़्स है क्या दिलो में चल रहा ये जानता कौन है || कोई मिले कही कभी तो हाल उसका पूछ लो इस मतलबी ज़हान में किसी को तो अपना लगो ||
सुबह की सुप्रभात # Good Morning Quotes # सुविचार | सुप्रभात
- Get link
- X
- Other Apps
Ankylosing Spondylitis |अचलताकारक कशेरूकाशोथ | कमर अकड़ जाना जोड़ो की अकड़न | 4TH MAY ANKYLOSING SPONDYLITIS DAY |एंकिलोजिंग स्पॉन्डिलाइटिस
- Get link
- X
- Other Apps
Ankylosing Spondylitis ************************************************************************** एंकिलोजिंग स्पॉन्डिलाइटिस या फिर कमर अकड़ जाना जोड़ो में दर्द होना एक इंफ्लेमेटरी और ऑटोइम्यून बीमारी है। जो हमारे कमर ,हिप्स ,कंधे,गर्दन , एंकल के आस पास और रीढ़ की हड्डी को प्रभावित करती है। रीढ़ की हड्डि में अकड़न या ऐंठन रहना इसका अहम् लक्षण है इसमें रीढ़ की हड्डी आपस में जुड़ने लगती है जिसकी वजह से हमें रोज़मर्रा के कार्य करने में काफी दर्द और दिक्कत होती है। यह एक दर्ददायक रोग है जिसकी जांच आसानी से नहीं हो पाती इसमें रोगी अक्सर अपनी बीमारी को समझ नहीं पाता और हड्डियओं के या अन्य डॉक्टर को दिखाता रहता है। हालांकि इसका उपचार सिर्फ रहुमोटोलॉजिस्ट (Rheumatologist) डॉक्टर के पास है। सही समय पर इलाज कराने से आप दर्द से और अपने शरीर को उसके आसन या दशा के ख़राब होने से बचा सकते है। एंकिलोज़िंग स्पोंडिलिटिस होने का अभी तक कोई कारण नहीं पता चला है हाँ , इसके होने के अनुवांशिक कारण प्रतीत होते हैं जिन लोगों के...
5th September # Teacher's Day #शिक्षक दिवस
- Get link
- X
- Other Apps
Teacher's Day *************************************************** गुरु गोविन्द दोउ खड़े काके लांगु पाएं बलिहारी गुरु आपने गोविन्द दियो बताये इस दोहे के अनुसार गुरु और भगवान् दोनों ही सामने खड़े है लेकिन गुरु ने भगवान् के बारे में शिष्य को अवगत करा रखा है और जो ज्ञान देता है वही गुरु है और बिना गुरु के ज्ञान नहीं मिलता इसलिए गुरु के चरण स्पर्श प्रभु से पहले किये जाते है।
प्रातः वंदन# सुप्रभातम #GoodMorning Quotes In Hindi #Shri Krishna
- Get link
- X
- Other Apps